फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी सोते हैं इस पोजिशन में तो हो जाएं सावधान, कहीं बाद में पछताना न पड़े

Sun, 18 Mar 2018 09:11 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sleeping on stomach
हम सभी जानते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका सिर्फ पर्याप्त मात्रा में सोना काफी नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए सही पोजिशन में सोना भी आवश्यक है। अगर आप सही पोजिशन में नहीं सोते हैं तो इसका आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
sleeping on stomach
दिनभर की थकान के बाद जब आप बिस्तर पर पहुंचते हैं तो सोते समय कही आप भी पेट के बल तो नहीं सोते हैं? अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो आपकी ये आदत आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। आईए जानते हैं पेट के बल सोने के दुष्प्रभावों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 5
spine pain
स्पाइन पर खिंचाव
 पेट के बल सोने से स्पाइन पर ज्यादा खिंचाव और दबाव पड़ने से आपकी कमर और स्पाइन पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस पोजिशन में सोने से आपका सारा वजन आपकी मिडल बॉडी पर होता है। जिस वजह से सोते समय स्पाइन पोजिशन को बनाये रखना मुश्किल हो जाता है।

4 of 5
back pain
पीठ पर बुरा असर
पेट के बल सोने से जोड़ों, गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। जिसकी वजह से 8 घंटे सोने के बावजूद आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती और आप अगले पूरे दिन थकान महसूस करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neck pain
गर्दन का दर्द 
पेट के बल सोने की वजह से आपका सिर और आपकी स्पाइन एक सीध में नहीं रहते जिसकी वजह से आपकी गर्दन में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें