फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: नवरात्रि में बोया जाता है जौ, धार्मिक महत्व के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी होता है फायदेमंद...जानिए फायदे

Sat, 17 Oct 2020 04:13 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के प्रथम दिन जौ बोने की परंपरा भी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 17 अक्तूबर, शनिवार से हो गई है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन जौ बोने की परंपरा भी है। नवरात्रि के प्रथम दिन मिट्टी के बर्तन में जौ बोए जाते हैं। जौ का बहुत अधिक धार्मिक महत्व होता है। आपको बता दें जौ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको जौ के फायदे बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 5
जौ का सेवन किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
किडनी के लिए फायदेमंद
  • जौ का सेवन किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। जौ का सेवन करने से किडनी से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है। किडनी को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आप जौ का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जौ का सेवन पथरी के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पथरी की समस्या दूर हो सकती है
  • जौ का सेवन पथरी के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पथरी के मरीज पानी में जौ को उबालें और फिर इस पानी को ठंडा होने के बाद रोजाना एक गिलास पी लें। इस पानी का नियमित रूप से सेवन करने से पेट की पथरी की समस्या दूर हो सकती है।

4 of 5
जौ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विटामिंस से भरपूर है जौ
  • जौ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ में विटामिंस काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जौ में बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जौ का सेवन करने से गर्भपात की समस्या भी दूर हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्भपात की समस्या दूर हो सकती है
  • जौ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। जौ का सेवन करने से गर्भपात की समस्या भी दूर हो सकती है। गर्भपात की समस्या को दूर करने के लिए जौ के आटे को घी और ड्राई फ्रूट के साथ मिलाकर लड्डू बनाकर खाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें