फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों जैसी बॉडी के लिए ट्राइ करें यह शेक

Wed, 13 Mar 2013 05:11 PM IST
तोयज कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
बदन कोई गुब्बारा नहीं और जिम गुब्बारे फुलाने की मशीन नहीं है। बॉडी बिल्डिंग में जिम की हिस्सेदारी 25 फीसदी ही होती है। बाकी काम डाइट और आराम करता है। आराम की बात कभी आराम से करेंगे।
विज्ञापन


खाने-पीने की चीजों में बॉडी बिल्डरों की नंबर वन डिश है शेक। ये चट से तैयार और पट से हजम हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे शेक की रेसिपी दे रहे हैं, जिसे पीने के बाद और कुछ खाने-पीने की गुंजाइश ही नहीं रह जाएगी। ये शेक नहीं महाशेक है।

क्या-क्या पड़ेगा
दूध या दही या छाछ - आधा किलो, काजू - दो चम्मच, अखरोट- दो, अलसी (फ्लैक्सीड) - दो चम्मच, ग्रीन टी- आधा चम्मच (ग्रीन टी काले दानों वाली नहीं सूखे पत्तों वाली जैसे तुलसी ग्रीन टी), शहद- एक चम्मच, सेब-आधा (छिलका उतार कर), स्ट्रॉबेरी - चार, ओट्स - दो चम्मच, केले-दो या एक, इलाइची-दो, पीनट बटर- एक चम्मच। वे प्रोटीन - एक बड़ा चम्मच (अगर आप लेते हैं तो)
विज्ञापन


किस चीज का क्या काम
दूध या दही से क्या फायदा होता है ये दुनिया जानती है। ओट्स से फाइबर मिलेगा और केलों से काम करने की ताकत। ड्राई फ्रूट एंटी ऑक्सीडेंट्स और हड्डियों के लिए। फ्लैक्सीड ओमेगा थ्री फैटी एसिड व शहद ढेर सारी कैलोरी के लिए है। ग्रीन टी हेल्थ बूस्टर है और इलाइची स्वाद के लिए। मक्खन वेट गेन में काम आता है।

क्या करना है
इन सब चीजों को शेकर में डालिए और बटन दबा दीजिए। इनमें से एक-आध चीज नहीं पड़ पाई तो कोई बात नहीं। कम से कम 20 मिनट तक चलाएं। दूध या दही शुरू में कम ही डालें, नहीं तो चीजें ठीक से ब्लेंड नहीं हो पाएंगी। बनने के बाद यह अच्छा-खासा गाढ़ा शेक बन जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें