फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध यौन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महिंदर वत्स का 96 वर्ष की आयु में निधन

Mon, 28 Dec 2020 06:52 PM IST
संजीव कुमार झा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
डॉ. महिंदर वत्स - फोटो : twitter@sexpert_ask
विज्ञापन

देश-दुनिया में प्रसिद्ध यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. महिंदर वत्स का सोमवार सुबह निधन हो गया। 96 साल के डॉ. वत्स ने मुंबई में अंतिम सांस ली।  डॉ. वत्स 50 वर्षों से महिलाओं और पुरुषों की यौन समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


डॉ. वत्स ने कॉलमनिस्ट के तौर पर अपना करियर 60 वर्ष पहले शुरू किया था। इस दौरान वत्स को महिलाओं से जुड़ी एक मैग्जीन में कॉलम लिखने का प्रस्ताव मिला था। शुरुआत में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी आम बीमारियों से जुड़े सवाल उनसे पूछे जाते थे, लेकिन बाद में उनसे यौन समस्याओं से संबंधित सवाल पूछे जाने लगे, जिनका डॉक्टर ने बेहिचक जवाब देना शुरू कर दिया।

अपने करियर के पहले 40 वर्षों के लिए, वत्स ने स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में अभ्यास किया। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सलाहकार के रूप में काम करते हुए उन्होंने यौन शिक्षा संबंधित परामर्श भी देने शुरू किए। 1974 में संगठन ने भारत में पहली बार यौन शिक्षा, परामर्श और चिकित्सा केंद्र शुरू किया। हालांकि वत्स ने 1980 के दशक की शुरुआत में परामर्श और शिक्षा के लिए अपना अभ्यास छोड़ दिया।
विज्ञापन


उनके निधन पर परिवार के सदस्य समेत सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शोक व्यक्त किया। वह कॉलम के माध्यम से पाठकों के सवालों का बड़े ही रोचक और मजाकिया अंदाज में जवाब देते थे। इस अनुभवी यौन चिकित्सक ने एक बार कहा था कि भारत जैसे विशाल देश में यौन शिक्षा की कमी है और इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें