अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एयर फिल्टर तैयार किया है जिसे नाक में पहना जा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये 90 प्रतिशत तक प्रदूषित हवा, एलर्जी और बैक्टीरिया से निजात दिला सकेगा। इसे लगातार 12 घंटों तक पहना जा सकता है।
इस एयर फिल्टर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि पहनने के बाद ये किसी को दिखाई भी नहीं देगा। अमेरिका में ओटू (ऑक्सीजन का रासायनिक संकेत) नोज फिल्टर की कीमत 900 रु पये (13 डॉलर) है। इसमें इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर इस्तेमाल किए गए है जो प्रदूषण के कणों को रोक लेते हैं।
इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर हवा में मौजूद प्रदूषित तत्वों को रोकने में बहुत प्रभावी होता है। ओटू नोज फिल्टर 90 प्रतिशत तक प्रदूषण के बड़े कण (पीएम 10) और 70 फीसद तक छोटे कणों को (पीएम 2.5) सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचने से रोकने में सक्षम है। ये फेस मास्क से अधिक असरदार साबित हो सकता है।