फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है फेफड़ों का थर्ड स्टेज एडवांस कैंसर, जिससे पीड़ित हैं संजय दत्त! जानिए सबकुछ

Wed, 12 Aug 2020 12:11 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Sanjay dutt lung cancer - फोटो : Social media/pixabay
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। यह बहुत ही शांत तरीके से इंसान के शरीर पर अपना कब्जा जमाना शुरू करती है और धीरे-धीरे उस इंसान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लेती है। हालांकि समय रहते अगर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए और इलाज कराया जाए तो इससे जान बच सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो कैंसर 200 से अधिक प्रकार का हो सकता है, जिसमें लंग कैंसर यानी फेफड़ों का कैंसर भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इसी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है। माना जा रहा है कि वह इसके इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं। आइए जानते हैं ये फेफड़ों का थर्ड स्टेड एडवांस कैंसर होता क्या है, यह कितना खतरनाक है, इसकी वजह और लक्षण क्या-क्या हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेफड़ों के कैंसर की वजह 

विशेषज्ञों की मानें तो इसकी तीन वजहें होती हैं। 
  • पहली, तंबाकू का सेवन करने या सिगरेट पीने से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होती हैं। इससे फेफड़ों के कैंसर का खतरा रहता है। 
  • दूसरी, फैक्ट्रियों या डीजल गाड़ियों से निकलने वाले धुएं में बेंजीन गैस होती है, जो हवा को प्रदूषित करती है। इससे फेफड़ों के कैंसर का खतरा होता है। 
  • तीसरी, फेफड़ों का कैंसर आनुवांशिक भी हो सकता है। शरीर में मौजूद जीन में बदलाव की वजह से इस तरह का कैंसर होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेफड़ों के कैंसर के प्रकार 
  • विशेषज्ञों की मानें तो फेफड़ों के कैंसर दो प्रकार के होते हैं, पहला स्मॉल सेल लंग कैंसर और दूसरा नॉन स्मॉल सेल लंग कैंसर। इसमें स्मॉल सेल लंग कैंसर को ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि वह तेजी से फैलता है जबकि नॉन स्मॉल सेल लंग कैंसर, उसके मुकाबले कम तेजी से फैलता है। हालांकि होते दोनों ही खतरनाक हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेफड़ों के कैंसर के लक्षण 
  • तीन हफ्तों तक खांसी का होना और ठीक न होना 
  • सीने में दर्द की शिकायत
  • सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में सांस फूलना 
  • बलगम में खून आना 
  • वजन का लगातार घटना 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेफड़ों के कैंसर के कितने स्टेज? 

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के धर्मशिला कैंसर एंड रिसर्च हॉस्पिटल के डॉ. अंशुमन कुमार कहते हैं, फेफड़ों के कैंसर समेत हर तरह के कैंसर में तीन स्टेज ही होते हैं, जो इस प्रकार हैं- 
  • पहला यानी शुरुआती स्टेज - इस स्टेज में कैंसर की शुरुआत होती है। इसमें शरीर के किसी एक अंग में इसकी कोशिकाएं दो से चार, चार से आठ के हिसाब से बढ़नी शुरू होती हैं। हालांकि शुरुआती स्टेज में ऑपरेशन के जरिए शरीर के उस हिस्से को काटकर हटा दिया जाता है, जिसमें कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं। 
  •  
  • दूसरा यानी बीच का स्टेज - इस स्टेज में कैंसर की कोशिकाएं शरीर के एक अंग से दूसरे अंग में फैलने लगती हैं। इसमें कीमो थेरेपी, रेडियो थेरेपी और ऑपरेशन तीनों को मिलाकर कैंसर मरीज का इलाज किया जाता है। 
  •  
  • तीसरा यानी एडवांस स्टेज - इस स्टेज में कैंसर की कोशिकाएं शरीर के दूसरे हिस्सों में पूरी तरह फैल जाती हैं। इसमें मरीज के ठीक होने की संभावना लगभग न के बराबर हो जाती है, लेकिन कीमोथेरेपी से इसका इलाज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेफड़ों के कैंसर से बचाव के उपाय 
  • तंबाकू का सेवन करने या सिगरेट पीने से करें परहेज 
  • नियमित व्यायाम करें 
  • कम वसा और उच्च फाइबर वाले आहार लें 
  • ताजे फलों को अपने आहार में करें शामिल 
  • डॉक्टर से सलाह जरूर लें कि इस कैंसर के बचने के लिए क्या करना चाहिए 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें