फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: डॉ. मिकी मेहता ने समझाया क्या है असली फिटनेस का मतलब, कैसी होनी चाहिए दिनचर्या?

Thu, 17 Apr 2025 01:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025:स्वस्थ जीवनशैली के मूलमंत्र को साझा करने के लिए देश के प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच डॉ. मिकी मेहता अमर उजाला संवाद का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में लाइफ गुरु डॉ. मिकी मेहता - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 के पहले अमर उजाला संवाद का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। अमर उजाला के इस वैचारिक संवाद कार्यक्रम में कला, मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी मानी शख्सियत, विचारक और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


स्वस्थ जीवनशैली के मूलमंत्र को साझा करने के लिए देश के प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच डॉ. मिकी मेहता अमर उजाला संवाद का हिस्सा बने हैं।



जब बात सेहत की हो तो सभी के मन में कई सारे सवाल होते हैं, कैसे फिट रहे? क्या करें? जीवनशैली कैसी होनी चाहिए जैसे तमाम सवाल आपके मन में भी रोज आते होंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मिकी मेहता ने इन सभी सवालों का जवाब दिया। 


रोज जिम में जाना, आधे घंटे योग करना-दौड़ना ही क्या असली फिटनेस है या फिर इसका कुछ और मतलब है?

इस सवाल के जवाब में डॉ. मिकी कहते हैं, ''फिटनेस इज द लोएस्ट डिनॉमिनेटर ऑफ वेलबीइंग''

हेल्थ और वेलनेस के संदर्भ में फिटनेस के अलग-अलग मतलब होते हैं। जब बात स्वास्थ्य की हो तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।  

ध्यान, साधना, योग, प्राणायाम 
चिंत वृत्ति निरोधा, स्थिरं सुखम् आसन।


हमें सारी चीजें सूक्ष्म रूप से करनी चाहिए। बहुत तीव्रता की आवश्यकता नहीं है। योग का मतलब ही है-जुड़ना और जोड़ना।

योग की परिभाषा  है- स्वयं में स्थित, स्वयं में उपस्थित, स्वयं में होना और स्वयं को होने देना, स्वयं में स्वतंत्र बनाना, स्वतंत्रता का स्वामी बनना और अंतर्यामी बनना।
विज्ञापन


सुबह का समय आपके हाथ में होता है, आपके नियंत्रिण में होता है। एक बार जब आप घर से बाहर कम के लिए निकल गए तो शायद ये नियंत्रण छूट जाए। अगर सुबह उठते ही यम, नियम, आसन, प्रयाध्यन, ध्यान आदि चीजों की दिनचर्या रखेंगे तो आप योगी बन सकते हो। योगी होकर भी आप सांस्कारिक जीवन जी सकते हो। ये आपको स्वस्थ और फिट रखने में काफी मददगार हो सकता है।

पूरा कार्यक्रम यहां देख सकते हैं-


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें