कोरोना वायरस देश दुनिया में तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। प्रतिदिन इसके नए मामलों में इजाफा होता जा रहा है। इस वायरस के संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित रूप से हाथ धोएं जाएं। इस समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र में एक रिसर्च हुई जिसके बारे में हम आपको बताते हैं।
पुणे, महाराष्ट्र में शोधार्थियों के एक दल ने पर्यावरण के अनुकूल एक हैंडवॉश विकसित किया है। शोधार्थियों का कहना है कि कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए नैनो पदार्थ आधारित ये हैंडवॉश विषरहित है, इसका उपयोग करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है।