फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा ठंड लगना भी नहीं है सामान्य, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Tue, 27 Dec 2016 02:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
सर्दी का मौसम है तो ठंड तो लगेगी ही लेकिन हर समय ठंड लगना भी कोई सामान्य बात नहीं है। ये कई रोगों का संकेत भी हो सकता है। समय रहते ही इन संकेतों को समझकर लीजिए नहीं तो आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एनीमिया या शरीर में खून की कमी भी अधिक ठंड लगने की वजह हो सकती है। अगर आपको ज्यादा ठंड लगने की शिकायत है तो आपको हीमोग्लोबीन की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
जब शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है तो भी ठंड अधिक लगती है। ज्यादा ठंड लगना डायबिटीज की बीमारी का भी संकेत हो सकता है।

4 of 6
- फोटो : getty images
अगर आपके हाथ और पैरों के तलवे हर समय बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं तो आपको ये समझ लेना चाहिए कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इससे दिल से जुड़ी समस्याएं आपको घेर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर आपका वजन जरुरत से ज्यादा कम है तो भी आपको ज्यादा ठंड लगने की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में बॉडी फैट की कमी होती है। बॉडी फैट इंसुलेटर का काम करता है जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सक्षम होता है। ये मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है और शरीर में गर्मी बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठंड लगने की समस्या किडनी की बीमारी की तरफ भी संकेत देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें