फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को आकर्षित करने के लिए सिर्फ मुस्कान ही काफी है!

विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी मुस्कान आपके मूड को ही नहीं, बल्कि आपके रिश्तों को भी मजबूत बनाती है। साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी हंसना काफी फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के मुताबिक हमारी सच्ची मुस्कान अनजाने लोगों को हमारे करीब लाती है और नये रिश्ते बनाने में मदद करती है।
विज्ञापन


अध्ययन में यह भी चेताया गया है कि  मुस्कान सच्ची होनी चाहिए क्योंकि इंसान झूठी मुस्कान की पहचान करने में माहिर होते हैं।

अमेरिकी की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। ‘मोटीवेशन और इमोशन’ जर्नल में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि लोग दूसरों की सच्ची मुस्कान से उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। वहीं, झूठी मुस्कान को समझने में इंसान माहिर होते हैं।
विज्ञापन

मुस्कुराने से तनाव होता है कम

मुस्कुराने से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इससे तनाव कम होता है। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। हंसी अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन को बढ़ाती है। इससे दर्द में राहत मिलती है। इससे उम्र करीब छह साल बढ़ती है और दिल भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें