आपकी मुस्कान आपके मूड को ही नहीं, बल्कि आपके रिश्तों को भी मजबूत बनाती है। साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी हंसना काफी फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के मुताबिक हमारी सच्ची मुस्कान अनजाने लोगों को हमारे करीब लाती है और नये रिश्ते बनाने में मदद करती है।
अध्ययन में यह भी चेताया गया है कि मुस्कान सच्ची होनी चाहिए क्योंकि इंसान झूठी मुस्कान की पहचान करने में माहिर होते हैं।
अमेरिकी की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। ‘मोटीवेशन और इमोशन’ जर्नल में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि लोग दूसरों की सच्ची मुस्कान से उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। वहीं, झूठी मुस्कान को समझने में इंसान माहिर होते हैं।