फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटीन रिच फूड: इन चीजों में है चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन! आज ही से कर लें अपनी डाइट में शामिल

Mon, 28 Sep 2026 09:58 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Protein Rich Foods You Need in Your Diet: इस लेख में जानिए चिकन के अलावा प्रोटीन से भरपूर चार फूड्स कौन-से हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर मसल्स की मजबूती और शरीर की प्रोटीन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
डाइट में शामिल करें ये प्रोटीन रिच फूड्स - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Protein Rich Foods You Need in Your Diet: प्रोटीन को अक्सर मसल्स बनाने और शरीर को मजबूत रखने वाले पोषक तत्व के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इसकी भूमिका सिर्फ मांसपेशियों तक सीमित नहीं है। प्रोटीन शरीर में ऊतकों की मरम्मत, एंजाइम और हार्मोन के बनने, इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज और कई जरूरी जैविक प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। चिकन प्रोटीन का लोकप्रिय स्रोत है, लेकिन यह अकेला विकल्प नहीं है। कई डेयरी प्रोडक्ट और सी-फूड भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अगर इनको आप अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो न केवल यह आपकी जीभ का स्वाद बढ़ाएंगे, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


ग्रीक योगर्ट

रिच प्रोटीन डाइट में ग्रीक योगर्ट भी शामिल है। यह एक स्वादिष्ट विकल्प है। सामान्य तौर पर 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट में लगभग 8–10 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है, हालांकि ब्रांड और प्रकार के अनुसार इसकी मात्रा बदल सकती है। इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे नाश्ते में फल और नट्स के साथ, स्मूदी में या स्नैक के तौर पर लिया जा सकता है।

पर्मेजान चीज

पर्मेजान चीज प्रोटीन की मात्रा के लिहाज से बेहद समृद्ध डेयरी फूड है। 100 ग्राम चीज में लगभग 30–35 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप जब इसका सेवन करती हैं, तो इसके साथ कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भी आपको मिल जाते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी और वसा भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। आप इसे सलाद, पास्ता, सूप या अन्य व्यंजनों सीमित मात्रा में खा सकते हैं।
विज्ञापन


कॉटेज चीज

अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप कॉटेज चीज भी चुन सकती हैं। 100 ग्राम कॉटेज चीज में आम तौर पर करीब 10–12 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है, जबकि कम वसा वाले कुछ विकल्पों में पोषण संरचना अलग हो सकती है। इसे सब्जियों, फलों या साबुत अनाज के साथ खाया जा सकता है। इसे खास तौर पर नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में डाइट में शामिल करना आसान है।

येलोफिन टूना

येलोफिन टूना प्रोटीन से भरपूर सी-फूड विकल्प है। 100 ग्राम पके हुए टूना में लगभग 25–30 ग्राम प्रोटीन मिल पाया जाता है। हालांकि आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रोटीन की मात्रा आपके बनाने के तरीके पर भी निर्भर करती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसे सलाद, सैंडविच या मुख्य भोजन में शामिल किया जा सकता है। प्रोटीन का सही विकल्प चुनकर आप अपनी कुल डाइट, ऊर्जा जरूरतों और व्यक्तिगत पोषण लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती हैं।

------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें