फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी के बाद ऐसे रखें खुद को फिट

Sat, 01 Dec 2012 01:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन की डिलिवरी के बाद से लेकर उनके दोबारा शेप में आने तक उनके खूबसूरत फिगर और फिटनेस को लेकर सभी की निगाहें उनपर टिकी रहीं। आमतौर पर डिलिवरी के बाद महिलाओं का वजन एकदम से बढ़ जाता है और वापस में शेप में आने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन अगर डिलिवरी के बाद वह बच्चे की देखभाल के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी थोड़ी सजग हो जाएं तो दोबारा अपना फिगर पहले जैसा पा सकती हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरी सलाह से करें शुरुआत
फिटनेस वर्कआउट के लिए आप कितनी तैयार हैं, यह इस बात से पता चलेगा कि आप कितनी जल्दी रिकवर हो रही हैं। ऐसे में बिना चिकित्सकीय सलाह के कभी भी कोई एक्सरसाइज या वर्कआउट  न शुरू करें। पहले डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लें कि आपका शरीर एक्सरसाइज के लिए पूरी तरह तैयार भी है या नहीं।

धीमी करें शुरुआत
डिलीवरी नॉर्मल हो या सिजीरियन, शरीर को दोबारा उसी फॉर्म में आने में समय लगता है। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि तुरंत ही आप आधे घंटे तक जॉगिंग करेंगी या जिम जाने लगेंगी तो आप गलत हैं। डिलिवरी के एक हफ्ते बाद से आप रोद सुबह 10 मिनट की हल्की वॉक ले सकती हैं या कुछ आसान योगासन कर सकती हैं जिनसे आपको ज्यादा स्ट्रेस भी न हो और आप तरोताजा भी महसूस करें। धीरे-धीरे अपने वर्कआउट का समय बढ़ाएं और पूरी तरह रिकवर होने के बाद ही स्ट्रेस लें।
विज्ञापन


फिटनेस के लिए पसीना बहाएं
हालांकि सर्दियों के समय पसीना बहाना बहुत मुश्किल है लेकिन अपना वर्कआउट बढ़ाते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पसीना निकलने जितना वर्कआउट आप जरूर करें। बाहर न सही तो घर पर ही योगासन, ट्रेडमिल, हल्की एक्सरसाइज या डांस के माध्यम से आप ज्यादा से ज्यादा पसीना बहाएं।

खूब पानी पिएं
पानी शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करता है और वर्कआउट से होने स्ट्रेस को दूर करता है। तो कम से कम दिन में आठ से दस ग्लास पानी जरूर पिएं जिससे शरीर डिहाइड्रेट न हो।

बार-बार लें थोड़ी डाइट
डिलिवरी के बाद डाइटिंग का तो सोचिए भी मत। इससे आपका वजन जरूर गिरेगा पर हेल्दी तरीके से नहीं। ऐसे में आप ये कर सकती हैं कि दिन में कई बार खाएं लेकिन कम मात्रा में डाइट लें। साथ ही, बार-बार स्नैक्स खाने के बजाय सैलेड, फल और अनाज भरपूर मात्रा में लें। चाहें तो सॉलिड डाइट की जगह सूप और जूस ले सकती हैं।

स्तनपान से न कतराएं
यह गलतफहमी छोड़ दें कि बच्चे को लंबे समय तक स्तनपान खराने से फिगर खराब होता है। कई शोधों में यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि स्तनपान से कैलोरी बर्न होती है। चिकित्सकों का मानना है कि नियमित रूप से स्तनपान कराने से शरीर से 500 कैलोरी घटती है। यानी स्तनपान से आपका बच्चा तो सेहतमंद होगा ही, साथ ही आप भी फिट दिखेंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें