फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 की उम्र में इस तरह खुद को फिट रखते हैं पीएम मोदी, ट्विटर पर वीडियो शेयर कर दिया सबूत

Wed, 13 Jun 2018 12:24 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनर्जी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह दिन में 18 घंटे काम करते हैं। हर कोई उनकी फिटनेस क राज जानने को बेताब रहता है कि कैसे वह इस उम्र में इतना काम करते हैं। 67 वर्षीय पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी को अपनी फिटनेस से रूबरू कराया है। 
विज्ञापन

2 of 5
pm modi
पीएम मोदी ने  अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह कई योगाभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कभी पत्थरों पर, कभी पानी में चलते दिख रहे हैं। इसके अलावा वह अलग-अलग तरह से घास पर चलते दिख रहे हैं। वह प्रफेक्टली योग के अनुलोम-विलोम और कपालभाति कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
pm modi
पीएम मोदी ने अपने इस फिटनेस वीडियो को ट्वीट कर लिखा- मुझे खुशी है कि मुझे फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारास्वामी और कॉमनवेल्थ 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को फिटनेस चैलेंज दिया है। 
 

4 of 5
pm modi
आपको बता दें, इस फिटनेस चैलेंज की शुरुआत केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट कर की थी। उन्होंने अपना एक कसरत करते हुए वीडियो पोस्ट कर 'हम फिट तो इंडिया फिट' चैलेंज शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi
इस चैलेंज में अपनी फिटनेस का वीडियो शेयर कर अपनी पसंद के किन्हीं तीन लोगों को नॉमिनेट कर सकते हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इसी चैलेंज के तहत पीएम मोदी को चैलेंज किया था और उन्हें कोई चैलेंज करें और वह स्वीकार न करें यह जरा मुश्किल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें