फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा घटाने के लिए फायदेमंद है लौकी का बीज, इन चीजों को खाने से भी होगा असर

Mon, 25 Mar 2019 01:24 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आज के दौर में लोगों की परेशानी का एक बड़ा कारण मोटापा भी है। मोटापे से परेशान लोग सबसे पहले खाना छोड़ देते हैं लेकिन ये सबसे गलत तरीका है। आपको ये जानकारी होनी आवश्यक है कि शरीर में किन खनिजों का होना बेहद जरुरी है। फॉस्फोरस एक ऐसा खनिज है जो मोटापे की परेशानी को दूर कर सकता है। जानिए किन फूड्स में सबसे ज्यादा फॉस्फोरस पाया जाता है जो फैट बर्न करने में आपकी मदद करेगा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हमारे शरीर के लिए फास्फोरस बेहद जरूरी है। शरीर में इसकी मात्रा बराबर रहे तो शरीर ठीक तरह से काम कर पाता है। शरीर में फॉस्फोरस सबसे ज्यादा पाए जाने वाले खनिजों में से एक है। डॉक्टरों के मुताबिक, व्यक्ति को अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज 700 मिलीग्राम फास्फोरस की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

3 of 8
गेहूं से बने ब्रेड की एक स्लाइस में 57 मिलीग्राम फास्फोरस होता है। अगर फॉस्फोरस की मात्रा बढ़ानी है तो वीट ब्रेड को खाने में शामिल करें। 

4 of 8
75 ग्राम चिकन के जरिए आप 370 ग्राम फास्फोरस हासिल कर सकते हैं। चाहें तो चिकन की तुलना वीट ब्रेड से कर सकते हैं। चिकन के जरिए आप अपने रोजाना फास्फोरस की जरूरत को आसानी से पूरा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
भूख लगने की स्थिति में लौकी के बीज बेहरतीन टाइम पास होते हैं। नियमित 100 ग्राम लौकी के बीज जरूर खाएं। 100 ग्राम लौकी के बीज में 100 मिलीग्राम फास्फोरस होता है। 
विज्ञापन

6 of 8
जिन लोगों का वजन जल्दी बढ़ जाता है उनके लिए फास्फोरस मेटाबॉलिज्म को सामान्य रखता है। यह शरीर में जमा फैट को बर्न करने में मदद करता है। ज्यादा कैलरी को बर्न करने मे भी सहायक होता है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम के बाद फॉस्फोरस महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है। अगर खाने को सही तरह से नहीं पकाते तो फास्फोरस से भरपूर खाद्य पदार्थ भी पौष्टिकता खो देते हैं। ताजा सब्जियों को ज्यादा तापमान पर पकाने से पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
अगर आप फलों से संपूर्ण पौष्टिकता हासिल करना चाहते हैं तो उनका जूस पीने के बजाय कच्चा ही खाएं। मछली, मीट या अंडे बनाते समय उनमें बहुत ज्यादा तेल या घी इस्तेमाल न करें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें