गर्मियों में तरबूज खाने से न सिर्फ मन तरोताजा होता है बल्कि इसमें विटामिन,मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो हमें सेहतमंद बनाता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक व्यस्क को दिन भर में 300 ग्राम तक तरबूज का सेवन करना चाहिए। हालांकि, यह फल सबके लिए फायदेमंद नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
watermelon
मधुमेह
खाने वाली किसी भी चीज में मौजूद चीनी आपके शरीर में मौजूद खून में कितनी जल्दी घुल सकती है इसका मापदंड ग्लाइसेमिक इंडेक्स द्वारा किया जाता है। 100 के स्केल पर तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 होता है। इसमें नैचुरल शुगर भी भारी मात्रा में पाया जाता है। लिहाजा, मधुमेह के रोगियों को तरबूज का किसी भी रूप में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर वह इस फल को खाते हैं तो इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए उन्हें बादाम या अखरोट जैसे नट्स खाने चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
किडनी
जिन लोगों को किडनी संबंधी कोई बीमारी होती है, उन्हें भूलकर भी तरबूज नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद मिनरल्स से किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में पानी भारी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों की किडनी इस हद तक खराब हो चुकी है कि उनके शरीर में यूरीन बन भी नहीं पा रहा, उन्हें यह फल खाने से बचना चाहिए। अगर उन्होंने तरबूज खाया तो उनका शरीर फल में मौजूद पानी को यूरीन में तब्दील नहीं कर पाएगा। इससे हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ सकती है।
4 of 5
A
अस्थमा
अस्थमा के रोगियों को ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत होती है, लिहाजा अस्थमा के रोगियों को इसे खाने की मनाही होती है। इसके अलावा इस फल में अमीनो एसिड पाया जाता है जो अस्थमा रोगियों की तकलीफ बढ़ा सकती है।
इस वक्त भूलकर भी ना करें तरबूज का सेवन
अगर आपको इनमें से कोई बीमारी नहीं है तो भी तरबूज के सेवन को लेकर कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। इस फल को शाम ढलने के बाद भूलकर भी ना खाएं। दरअसल, शाम 5 बजे के बाद हमारी पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। अगर ऐसे में हम तरबूज खाएंगे तो उसमें मौजूद शुगर और अन्य पोषक तत्वों को पचाना मुश्किल हो जाएगा। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
अगर सुबह के नाश्ते के घंटे भर बाद इसका सेवन करेंगे तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हमारी पाचन शक्ति सबसे तेज होती है। यह किसी भी फल को खाने का सही समय होता है।