फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nutrition Week 2020: महिलाओं को डाइट में शामिल करना चाहिए इन 5 चीजों को, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Sun, 06 Sep 2020 05:15 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान नहीं रख पाती हैं। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे महिलाओं को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। सेहतमंद रहने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए महिलाओं को डाइट में किन 5 चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
महिलाओं को डाइट में दही को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दही
  • महिलाओं को डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। दही में पर्यापत मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम की कमी होने पर कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। आपको बता दें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है। दही का सेवन करने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। महिलाओं को दही का सेवन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
पालक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांंकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
पालक 
  • पालक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। पालक में आयरन, फोलेट और विटामिन काफी मात्रा में पाया जाता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को एनीमिया की समस्या अधिक होती है। एनीमिया की समस्या में पालक का सेवन काफी लाभदायक होता है। स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को डाइट में पालक को शामिल करना चाहिए।

4 of 6
अमरूद में विटामिन सी, कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अमरूद
  • अमरूद में विटामिन सी और कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। महिलाओं को डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए। एनीमिया की समस्या में भी अमरूद का सेवन फायदेमंद रहता है। अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
महिलाओं को डाइट में अलसी के बीजों को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अलसी के बीज
  • महिलाओं को डाइट में अलसी के बीजों को शामिल करना चाहिए। अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है जो मस्तिष्क और आंखों के विकास में सहायक होता है। अलसी के बीजों का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोयाबीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
सोयाबीन
  • सोयाबीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोयाबीन में आयरन, फोलेट, कैल्शियम और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। महिलाओं को डाइट में सोयबीन को शामिल करना चाहिए। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें