फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को खिलाते हैं पैकेट बंद चिप्स तो सतर्क रहें, मोटापा ही नहीं बढ़ता ये बीमारियां भी हो सकती हैं

Wed, 27 Mar 2019 01:01 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चिप्स
चिप्स बच्चों की सबसे ज्यादा पसंदीदा चीज होती है। घर से बाहर निकलते ही बच्चे सबसे पहले पैकेट बंद चिप्स की मांग करते हैं। कई बार अभिभावक भी बच्चों के लिए घर में चिप्स के पैकेट ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालती हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपका बच्चा, मोटापे का शिकार हो सकता है बल्कि उसे कई और बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसमें डाइबीटीज से लेकर कैंसर तक की बीमारी शामिल है। शोधों में यहां तक कहा गया है कि पैकेट बंद चिप्स से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है। आइए जानते हैं कैसे पैकेट बंद चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं..
विज्ञापन

2 of 7
चिप्स
-चिप्स में फैट और कैलोरीज की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
-इससे वजन बढ़ने और मोटापा की समस्या हो सकती है। 
-28 ग्राम आलू चिप्स एवं 15 से 20 चिप्स में 10 ग्राम फैट और 154 ग्राम कैलोरीज होती है।
-2015 में हुए एक शोध में बताया गया था कि तले हुए आलू चिप्स मोटापे की प्रमुख वजह है।
अगली स्लाइड में पढ़िए और क्या बीमारी दे रहे हैं आपको पैकेट बंद चिप्स...
 
विज्ञापन

3 of 7
चिप्स
-पैकेट बंद चिप्स से डाइबीटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियां का खतरा रहता है।
-शोधों में यहां तक सामने आया है कि ज्यादा चिप्स खाने से कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।

4 of 7
चिप्स
-अगर आपका बच्चा लगातार चिप्स खाता है तो उसमें पौषण की कमी हो सकती है।
-चिप्स में विटामिन और मिनरल बेहद कम मात्रा में होते हैं और शरीर को भरपूर पौषण नहीं मिलता है।
-चिप्स में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

 
विज्ञापन

5 of 7
चिप्स
-सोडियम की ज्यादा मात्रा शरीर में जाने से कई बीमारियां हो सकती हैं।
-इनमें उच्च रक्त चाप से लेकर स्ट्रोक और हार्ट एवं किडनी की बीमारी शामिल हैं।
-28 ग्राम आलू चिप्स में 120 मिलीग्राम से लेकर 180 मिलीग्राम सोडियम होता है।
विज्ञापन

6 of 7
चिप्स
-अमेरिका में 2010 में डाइट गाइडलाइन जारी हुई थी।
-इसमें बताया गया था कि दिनभर में कितनी तादाद में नमक लेना चाहिए।
-इस गाइडलाइन के मुताबिक, दिनभर में  2,300 मिलीग्राम से ज्यादा नमक बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
-अगर ऐसा किया गया तो उच्च रक्त चाप से लेकर किडनी तक की कई घातक बीमारियां हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चिप्स
-पैकेट बंद चिप्स आपके बच्चे के कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ा सकता है। 
-चिप्स में इतनी मात्रा में फैट होता है जो शरीर के कोलेस्ट्रोल स्तर को बिगाड़ सकता है।
-ज्यादातर चिप्स डीप फ्राई होते हैं जो कि खतरनाक ट्रांस फैट पैदा करते हैं। 
-यह ट्रांस फैट बच्चों  के शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें