फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने के लिए घर में आजमाएं इस जूस को, स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी

Wed, 03 Jun 2020 09:32 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। आज हम आपको वजन कम करने का ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे वजन भी कम होगा और इसके सेवन से सेहत भी ठीक रहती है। 

पुदीना
  • अभी गर्मियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में पुदीने से बनी चीजों का इस्तेमाल खाने के समय किया जाता है। जैसे गर्मियों में पुदीने की चटनी का सेवन लगभग हर कोई करता है। पुदीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और इसकी खुशबू खाने का स्वाद बढ़ा देती है। पुदीना का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। आइए जानते हैं पुदीना का किस तरह सेवन करने से वजन कम होता है....

 
विज्ञापन

2 of 10
mint - फोटो : social media
वजन कम करने के लिए पुदीना से बनने वाली ड्रिंक्स का सेवन करें...
  • आज हम आपको बताएंगे किन ड्रिंक्स की मदद से वजन कम किया जाता है और साथ में ही जानेंगे उसे बनाने की विधि। ये ड्रिंक्स सिर्फ वजन घटाने के काम ही नहीं आएंगी, बल्कि इनका सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।



 
विज्ञापन

3 of 10
mint - फोटो : social media
  • पुदीना-काली मिर्च जूस
पुदीना और काली मिर्च का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और इसके सेवन से वजन भी कम होता है। आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि....
  • एक कटोरी में साफ धूले हुए धनिया और पुदीने के पत्ते लें।
  • इसके बाद इन्हें मिक्सी में पीस लें। मिक्सी में पीसने से पहले थोड़ा पानी भी मिलाएं।
  • अब इसे छान लें।
  • इस जूस में अब काली मिर्च का पाउडर मिला लें।
  • इसके बाद इस जूस को नींबू पानी में मिलाकर सेवन कर लें।

 

4 of 10
mint - फोटो : सोशल मीडिया
  • ककड़ी-पुदीने का जूस
ककड़ी और पुदीने का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसके सेवन से वजन भी कम होता है। आइए जानते हैं ककड़ी और पुदीने का जूस बनाने की विधि...
  • एक गिलास पानी लें और उसमें  3 चम्मच कद्दूकस की हुई ककड़ी मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें एक चम्मच अदरक और पुदीना की पत्तियों का पेस्ट मिला लें।
  • फिर उसमें स्वादानुसार काला नमक मिला लें।
  • इस जूस का सुबह खाली पेट सेवन करें।

अगली स्लाइड्स में जानिए पुदीना के फायदे..

 
विज्ञापन

5 of 10
mint - फोटो : social media
कैलोरी के बढ़ने का खतरा नहीं रहता है
  • पुदीना में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। इसका सेवन करने से कैलोरी के बढ़ने का डर नहीं रहता है।
 
विज्ञापन

6 of 10
mint - फोटो : social media
डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है
  • पुदीना में फाइबर की मात्रा काफी होती है। इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है।
 
 
विज्ञापन

7 of 10
mint - फोटो : social media
शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है
  • पुदीना पोषिक तत्वों से भरपूर्ण होता है।  पुदीने में मैगनीज़, आयरन और फोलेट जैसे न्यूट्रिशन्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
 

8 of 10
mint - फोटो : social media
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
  • पुदीना में एंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। 
 

9 of 10
mint - फोटो : social medai
शरीर की कमजोरी दूर होती है
  • पुदीना में विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है।
 
विज्ञापन

10 of 10
mint - फोटो : Social media
ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है
  • एक रिपोर्ट के अनुसार पुदीना का सेवन करने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें