फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

Fri, 04 Sep 2020 05:54 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आज के समय में तनाव काफी अधिक बढ़ने लगा है। बदलती लाइफस्टाइल के साथ मानसिक तनाव काफी अधिक होना लगा है। मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। स्वस्थ रहने के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको मानसिक तनाव को दूर करने के कुछ उपाय बताएंगे। आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी तनावमुक्त रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में दलिया को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दलिया
  • तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में दलिया को शामिल करना चाहिए। दलिया में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो सेरोटिन प्रोड्यूस करने में सहायक होता है। सेरोटिन मूड को अच्छा और मन को शांत रखने का काम करता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए दलिया का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें
  • ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में सिलेनियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो दिमाग को शांत रखने में सहायक होता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए।

4 of 6
तनामुक्त रहने के लिए डाइट में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
ब्लूबेरी
  • तनामुक्त रहने के लिए डाइट में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए। बलूबेरी में पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने और तनाव को कम करने में सहायक होता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन दही के साथ करना चाहिए। दही के साथ ब्लू्बेरी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
चॅाकलेट का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चॅाकलेट
  • कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि चॅाकलेट का सेवन करने से तनाव कम होता है। चॅाकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। चॅाकलेट का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ग्रीन टी
  • ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। ग्रीन टी में एल-थियानिन नाम का एक खास एमिनो एसिड पाया जाता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें