फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पति को भी है परफ्यूम लगाने का शौक तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ें

Sat, 17 Mar 2018 11:50 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
man using perfume
खुद को स्वस्थ रखने के लिए भले ही आप डाइट पर ध्यान और एक्सरसाइज कर रहे हो, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपके द्वारा रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजें ऐसी हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालती हैं। जी हां, रोजमर्रा की जिंदगी में हम बहुत सारी ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो काफी टॉक्सिक होती है और हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है। आईए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
परफ्यूम
ज्यादातर लोगों को परफ्यूम लगाना बहुत पसंद होता है, लेकिन इनमें फैलेट जैसे कैमिकल्स मौजूद होते हैं जो खासकर पुरुषों की प्रजनन क्षमता और फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं। साथ ही अस्थमा के मरीजों को भी परफ्यूम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
brushing
हम रोज सुबह उठकर और रात को सोते समय ब्रश करते हैं, पर क्या आपको मालूम है जिस टूथपेस्ट को हम अपने दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं उसमें ऐंटीमाइक्रोबियल कैमिकल पाया जाता है जो हमारे शरीर में मौजूद थायरॉइड और दूसरे हॉर्मोन्स पर असर डालता है।

4 of 6
nail paints
ज्यादातर महिलाओं को नेल पेंट लगाना पसंद होता है। बाजार में कई ब्रांड्स अपने नेल पेंट के सुरक्षित होने का दावा करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ज्यादातर नेल पॉलिश में हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कैमिकल्स मौजूद होते हैं। ये कैमिकल्स हमारे नर्वस सिस्टम को खराब कर हॉर्मोन लेवल में बदलाव लाते हैं। नेल पेंट में नुकसानदायक कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जो शरीर से आसानी से बाहर नहीं होते। नेल पेंट के इस्तेमाल से  कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
food packing
अक्सर जब कभी हम बाजार से खाना लोते हैं तो यह खाना प्लास्टिक में रैप कर दिया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसमें मौजूद PFA यानी पार ऐंड पॉलिफ्लूरोएलकाइल सब्सटेंस इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है और इससे आपको कैंसर की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
phenyl ball
अलमारी में कीढ़े न पैदा हो और टॉयलेट को खुशबूदार बनाए रखने के लिए ज्यादातर लोग फिनाइल की गोलियों का इस्तेमाल करते हैं। फिनाइल की गोलियों में डिक्लोरोबेंजाइन कैमिकल पाया जाता है जो शरीर में मौजूद थायरॉइड हॉर्मोन्स को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें