किसी भी बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए मां का दूध सबसे खास है। इसी खासियत को बढ़ावा देने और भारत में स्तनपान की अहमियत बताने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सामने आई हैं।
मौका था ब्रेस्ट फीडिंग डे का और भारत सरकार की ओर से आयोजित प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम का नाम था MAA- मदर एब्सोल्यूट अफेक्शन । इस प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को बनाया गया है।
इस दौरान यूनियन मिनिस्टर फॉर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि गांव और शहरों में ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर जागरूकता फैलानी पड़ रही है। पढ़ी-लिखी मां हो या अनपढ़, उन्हें पता ही नहीं है कि नवजात को मां का दूध पिलाने से कितने फायदे होते हैं।
सरकार ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर बहुत से प्रोग्राम शुरू कर रही है। लेकिन भारत में महिलाओं को सिर्फ 3 महीने की मैटरनिटी लीव मिलती है। ऐसे में ये किस तरह संभव हो कि कोई मां बच्चे को छह माह का अनिवार्य स्तनपान करा पाए।
हालांकि महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 6 महीने की मैटरनिटी लीव का प्रस्ताव रखा है। दूसरी तरफ जल्द ही ये संभव हो सकेगा कि निजी दफ्तरों में भी क्रेच हों ताकि माएं अपने छोटे बच्चोंं को वहां रखकर दूध पिला पाएं। ये प्रस्ताव कब लागू होगा इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता।