फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के समय बच्चे का वजन कम है तो सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Fri, 09 Mar 2018 02:50 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
baby weight
जन्म के दौरान यदि बच्चे का वजन ढाई किलोग्राम से कम होता है, तो यह उसकी सेहत के लिए ठीक नहीं। स्वीडन की एक यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध में कहा गया है कि जन्म के दौरान ढाई किलोग्राम से कम वजन वाले बच्चों में डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

2 of 3
baby
शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि यदि बच्चे को प्रचुर मात्रा में आयरन मिलता रहे, तो इन बीमारियों से वह बच सकता है। शोध में सामान्य से कम वजन वाले लगभग 285 नवजात शिशुओं और सामान्य वजन वाले 95 शिशुओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
baby 3
शोध में शिशुओं के शरीर का मापदंड, ब्लड शुगर के लिए रक्त की जांच और आईक्यू की जांच-परख की गई। परिणाम चौंकाने वाले थे। कम वजन वाले बच्चों की एकाग्रता में सामान्य वजन वाले बच्चों की तुलना में कमी पाई गई। यह भी कहा गया कि ऐसे बच्चों का वजन सात वर्ष की उम्र में भी सामान्य से कम रहने की संभावना रहती है। साथ ही इनमें हृदय और मधुमेह रोग की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें