यूं तो बीमारियां किसी को भी हो सकती हैं, परंतु कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पुरुषों को अधिक होती हैं। महिलाओं और पुरुषों की लाइफस्टाइल में काफी भिन्नता होती है जिस वजह से ऐसा होता है। आज हम आपको उन बीमारियों के बारे में बताएंगे जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होती है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होती हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इन बीमारियों से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए....
विज्ञापन
2 of 9
हाइपरटेंशन की समस्या किसी को भी हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाइपरटेंशन (हाई बीपी)
हाइपरटेंशन की समस्या किसी को भी हो सकती है, परंतु एक शोध के अनुसार महिलाओं की तुलना में ये समस्या पुरुषों को अधिक होती है।
पुरुषों में हाई बीपी का खतरा अधिक होने के कारण
अस्वस्थ आहार
मानसिक तनाव
शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण भी हाई बीपी की समस्या होने लगती है।
अगली स्लाइड में जानिए हाइपरटेंशन की समस्या से बचने के लिए पुरुषों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए...
विज्ञापन
3 of 9
हाइपरटेंशन की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हाइपरटेंशन की समस्या से बचने के लिए सावधानियां
नियमित रूप से कोलेस्ट्राल लेवल की जांच करवाते रहें।
अपने खान- पान का विशेष ध्यान रखें।
कम फैट वाली चीजों को डाइट में शामिल करें।
मानसिक तनाव से बचें।
नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग करें।
4 of 9
पुरुषों में 40 वर्ष के बाद प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
प्रोस्टेट कैंसर
पुरुषों में 40 वर्ष के बाद प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक रहता है।
इस बात का रखें ध्यान
40 वर्ष के बाद पुरुषों को प्रोस्टेट- स्पेसिफिक एंटीजन (पीएसए) और अल्ट्रासाउंड करवाते रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 9
हार्ट से संबंधित समस्याएं पुरुषों को अधिक होती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixaby
हार्ट अटैक
महिलाओं की तुलना में हार्ट से संबंधित समस्याएं पुरुषों को अधिक होती हैं। हार्ट अटैक का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक रहता है।
पुरुषों में हार्ट संबंधित समस्याओं के कारण
तनाव
धूम्रपान
शराब का सेवन
अगली स्लाइड में जानिए पुरुषों को हार्ट संबंधित समस्याओं से बचने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन
6 of 9
हार्ट संबंधित समस्याओं से बचने के लिए कोलेस्ट्रॅाल लेवल को बढ़ने न दें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
हार्ट संबंधित समस्याओं से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीज और बीपी की जांच समय-समय पर करवाते रहें।
कोलेस्ट्रॅाल लेवल को बढ़ने न दें।
स्वस्थ आहार लें।
तनाव से बचें।
विज्ञापन
7 of 9
पुरुषों को फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का सामना अधिक करना पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
फेफड़े से संबंधित समस्याएं
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का सामना अधिक करना पड़ता है।
कारण
महिलाओं की तुलना में पुरुष धूम्रपान अधिक करते हैं, जिस वजह से पुरुषों में फेफड़ों से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं।
अगली स्लाइड में जानिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
8 of 9
फेफड़ों की समस्या से बचने के लिए धूम्रपान नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
फेफड़ों की समस्या से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
पुरुष फैटी लिवर रोग के शिकार अधिक होते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फैटी लिवर रोग
महिलाओं की तुलना में पुरुष फैटी लिवर रोग के शिकार अधिक होते हैं। इस समस्या से बचने के लिए पुरुषों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए और खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।