पेट पर जमा चर्बी को घटाने के लिए अगर आप रोज कोई नया उपाय खोजते हैं तो कम से कम लेग रेज एक्सरसाइज को अपने शेड्यूल का हिस्सा बना ही लें।
शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने से लेकर पेट की चर्बी घटाने व एब्स बनाने तक नियमित तौर पर यह कसरत आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है।