टेंशन
असल में सिर में किस हिस्से में दर्द हो रहा है, इससे आपकी मनःस्थिति का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके सिर के दोनों हिस्सों में दर्द हो रहा है तो समझ जाइए कि यह टेंशन का दर्द है।टेंशन में अकसर सिर के दोनों हिस्सों में दर्द होता है।
ब्रेन
अगर आपके ब्रेन वाले हिस्से में दर्द है तो समझें कि यह कोई सामान्य दर्द नहीं है। यह दर्द माइग्रेन का हो सकता है। इसके लिए नर्व जिम्मेदार होती हैं। ब्रेन में दर्द का अनुभव अक्सर सिर के बीचों-बीच होता है। अगर आपको ऐसा महसूस होता है तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें।
पाचन तंत्र
कई बार सिर के दर्द का संबंध सिर से नहीं बल्कि पेट से भी होता है। दरअसल पाचन तंत्र सही न हो तो इसकी वजह से भी सिर में दर्द हो सकता है। यदि सिर के एक हिस्से में लगातार लम्बे समय से दर्द हो रहा हो तो यह डायरिया के लक्ष्ण भी हो सकते हैं।