फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लोग भूलकर भी न करें आम का सेवन, पड़ जाएंगे लेने के देने

Sat, 01 Jun 2019 02:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फलों का राजा आम ज्यादातर लोगों की पसंद होता है। विटामिन ए, कॉपर, आयरन और पोटैशियम से भरपूर आम सभी के लिए फायदेमंद हो ऐसा जरूरी नहीं है। आम के विषय में सोचकर सिर्फ उसके मीठे रसीले स्वाद के बारे में सोचते हैं लेकिन हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। उसी तरह आम भी आपकी सेहत बिगाड़ सकता है इसलिए जरुरी है की आपको आम से होने वाले नुकसान की जानकारी हो। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पोषक तत्वों से भरपूर आम के कई फायदे होते हैं, लेकिन आपको बता दें कि कई लोगों के लिए इसका सेवन भारी पड़ सकता है। अगर आपको पेट संबंधित कोई परेशानी है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। वैसे भी लोगों को इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा आम खाने से पेट में आंव पड़ना, लूज मोशन जैसी बीमारी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा मात्रा में आम के सेवन से त्वचा की परेशानीयां हो सकती है। कई लोगों को फोड़े फुंसी हो जाती है। आम खाते समय एक बात का और ख्याल रखे वह यह कि आम के मुंह पर एक तरल पदार्थ होता है जिसे अगर आपने ठीक से साफ नहीं किया तो आपके मुंह का स्वाद तो बिगड़ेगा ही, साथ ही आपको दाद या खुजली का सामना भी करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर यह पदार्थ आपके गले में चला जाता है तो आपको खराश और गले में सूजन और दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है।

4 of 5
आम का स्वाद ही ऐसा होता है कि घर में अगर आम है तो आप चाह कर भी खुद को रोक नहीं पाते हैं। आप खुद पे खुद आम की तरफ खीचे चले जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इससे खास दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ANI
-साइनस के पेशेंट है तो आम का सेवन न करें
-गठिया की परेशानी वाले लोगों को आम से कोसों दूर रहना चाहिए
-वजन कम करने में लगे हैं तो भी आम से दूरी बनाकर रखें
-डायबीटिक हैं तो आम से दूर ही रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें