फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोया आत्मविश्वास बढ़ाती है गणेश मुद्रा

Mon, 05 Nov 2018 10:43 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ganesha mudra
विज्ञापन
आत्मविश्वास की कमी सरल काम को भी मुश्किल बना देती है। गणेश मुद्रा में जब हाथों का ग्रिप बनाकर हाथों को बाएं-दाएं, ऊपर-नीचे खींचते हैं तो सीना चौड़ा होता है और फेफड़ों का विस्तार होता है।यह मुद्रा मुश्किल काम को भी सरलता से कर लेने का आत्मविश्वास पैदा करती है।
विज्ञापन


इस मुद्रा को करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है। गणेश मुद्रा उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन का आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर है। यह मुद्रा उनके आत्मविश्वास को मजबूत करती है और उन्हें एक नई स्फूर्ति प्रदान करती हैं।

दाईं हथेली को सीने की ओर रखते हुए दोनों हाथों की उंगलियों का ग्रिप बनाएं। धीमी-लंबी-गहरी सांस के साथ दोनों हाथों को तानें और सांस छोड़ते हुए ढीला छोड़ें। फिर दाईं हथेली को बाहर और बाईं हथेली को हृदय की ओर रखते हुए हाथों को खींचें। अंगूठे भी उंगली के साथ मिले हुए हों। दोनों तरफ से 5-6 बार करने के बाद, इसी मुद्रा में हाथों को छाती से लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें