आपको भी अभी तक यही लग रहा होगा कि यहां बात वजन घटाने की हो रही है, क्योंकि सीढ़ियां चढ़ना वेट लॉस के हिसाब से एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। लेकिन यहां आपको सीढ़ी चढ़ने से जुड़ा वो फायदा बता रहे हैं जो शायद आपको पता नहीं।
इसीलिए आज से ही घर या दफ्तर में सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट का प्रयोग अधिक करते हैं तो अब इस आलस को छोड़िए और रुटीन में सीढ़ियों को शामिल कर लीजिए। जानिए, सीढ़ियों पर चढ़ना आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद हैं?
Walking Stairs
बुढ़ापे में होगा ये फायदा
अगर आप रुटीन में रोज सीढ़ी चढ़ने को तवज्जो देते हैं तो बुढ़ापे में आपको गिरने या चोट लगने की आशंकाएं कम होंगी, ऐसा दावा है 1992 में हुए एलाइड डनवर सर्वेक्षण का। हां, अगर आपको घुटने में तकलीफ है तो सीढ़ी चढ़ने से आपके लिए बहुत फायदे का सौदा नहीं है।
Walking Stairs
एक मिनट में कम होती है इतनी कैलोरी
एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक जाने के लिए जब आप सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी कैलोरी भी कम होती हैं। 'मायोक्लीनिक' के अनुसार, सीढ़ी चढ़ने के दौरान एक मिनट में सात कैलोरी कम होती हैं। एक शोध के मुताबिक, अगर आप रोज दिन में दो बार सीढ़ी चढ़ते हैं तो साल में 2.7 किलो वजन कम कर सकते हैं।
Walking Stairs
गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
युनिवर्सिटी ऑफ अल्सटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है सीढ़ी चढ़ने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है।
srt
- फोटो : Getty Images
स्टैमिना बढ़ता है
डॉक्टरों का मानना है कि रोज लिफ्ट के बजाय सीढ़ी चढ़ने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और स्टैमिना बढ़ जाता है। जो लोग थोड़ी सीढ़ी चढ़ने के बाद ही हांफना शुरू कर देते हैं, वे अगर रोज सीढ़ी चढ़ेंगे तो उनकी क्षमता बढ़ेगी।