फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में रखी ये छोटी सी चीज है बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों में है रामबाण इलाज

Mon, 23 Nov 2020 09:30 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, परंतु हमें उन चीजों के फायदों के बारे में पता नहीं होता है। ये चीजें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगभग हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। ये छोटी सी चीज कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए किचन में रखी उस छोटी सी चीज के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
कलौंजी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
कलौंजी
  • हम बात कर रहे हैं कलौंजी की। आमतौर पर कलौंजी हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। कलौंजी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। पोषक तत्वों से भरपूर कलौंजी का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए कलौंजी के फायदे...
विज्ञापन

3 of 9
कलौंजी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए भी किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वजन नियंत्रण में रहता है और पेट की चर्बी कम होती है
  • कलौंजी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। वजन को नियंत्रण में रखने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना सुबह सबसे पहले एक कप गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़कर इस पानी का सेवन करें। उसके बाद 3 से 5 कलौंजी लें और गर्म पानी के साथ इनका सेवन करें। इसके बाद एक चम्मच शहद का सेवन करें। रोजाना ऐसा करने से वजन नियंत्रण में रहेगा और पेट की चर्बी कम होगी।

4 of 9
डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन काफी फायदेमंद रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना सुबह आधा छोटा चम्मच कलौंजी के तेल को एक कप ब्लैक टी में मिलाएं और इसका सेवन करें। रोजाना इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा। डायबिटीज के मरीज रोजाना गुनगुने पानी के साथ कलौंजी के बीज का सेवन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सिर दर्द में फायदेमंद
  • सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी के तेल से सिर की अच्छी तरह से मालिश करें। कलौंजी के तेल से मालिश करने से तुरंत सिर दर्द से आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
कलौंजी के तेल से मालिश करने से जोड़ों का दर्द भी दूर हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जोड़ों का दर्द दूर होता है
  • कलौंजी के तेल से मालिश करने से जोड़ों का दर्द भी दूर हो जाता है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को रोजाना कलौंजी के तेल से मालिश करनी चाहिए। आप इस तेल में सरसों का तेल भी मिला सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
अस्थमा की समस्या में कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अस्थमा की समस्या में फायदेमंद
  • अस्थमा की समस्या में कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। अस्थमा के मरीजों को एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाना चाहिए और इस मिश्रण का सुबह और शाम खाने से पहले रोजाना सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का लगातार एक महीने तक सेवन करें।

8 of 9
काढ़े का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत मिल सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
  • सर्दी-जुकाम से छुटाकार पाने के लिए कलौंजी का काढ़ा बनाएं और इस काढ़े में काला नमक मिलाएं। इस काढ़े का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

9 of 9
कलौंजी का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों के लिए फायदेमंद
  • कलौंजी का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जो लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, उन्हें नियमित रूप से कलौंजी के तेल से सिर की मालिश करनी चाहिए। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें