साल 2024 की खट्टी-मीठी यादों को समेटकर अब हम साल 2025 में प्रवेश कर गए हैं। नए साल में नए रेजोल्यूशन और तमाम उम्मीदों के साथ हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। आप नए साल का स्वागत अपने करीबी रिश्तेदारों को खास उपहार देकर उनके प्रति स्नेह व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप इस नए साल पर खासकर ऐसे प्रियजनों के लिए सबसे अच्छे उपहारों की तलाश में हैं, जिनके घर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर खुशियां दोगुनी कर दी हैं, तो उनके लिए जॉनसन्स बेबी गिफ्ट सेट बेहतर विकल्प हो सकता है।
चूंकि नवजात शिशु की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होती है। वयस्कों की त्वचा से नवजात शिशुओं की त्वचा पतली होती है। इस कारण से शिशुओं के लिए उपहार चुनते वक्त ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता देना जरूरी है, जो न केवल बच्चों के लिए सौम्य हों, बल्कि शिशु त्वचा विज्ञान में शोध और एक्सपर्टीज (दक्षता) द्वारा समर्थित हों।
जॉनसन्स बेबी गिफ्ट सेट क्यों है बेहतर?
जॉनसन्स बेबी के प्रोडक्ट्स शिशु की त्वचा देखभाल में सबसे ज्यादा उपयोगी है। इस पर माता-पिता और डॉक्टर भरोसा करते हैं। सुरक्षा और शोध के उच्चतम मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ जॉनसन्स बेबी सिर्फ एक उपहार से कहीं ज्यादा है। यह नवजात शिशुओं की देखभाल का एक पिटारा है।
इसके सभी उत्पाद प्रयोगशालाओं में परखे हुए और सौम्य तत्वों से तैयार किए गए हैं। सबसे खास बात ये पैराबेन्स, सल्फेट्स और थैलेट्स से मुक्त हैं। जॉनसन्स बेबी के नए बेबी गिफ्ट सेट में स्टाइलिश पैकेजिंग मिल जाएगी, जो चार वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें पाउच और मैटरनिटी बैग शामिल है।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट की सुविधा भी
तोहफे को पर्सनलाइज करने के लिए इसमें नेम टैग पर बेबी का नाम और बेबी के लिए लोरी कस्टमाइज करने की भी व्यवस्था है। जॉनसन्स बेबी का यह गिफ्ट सेट वजन में हल्का, टिकाऊ और वाटर रेसिस्टेंट है। यह काफी स्पेशियस है, जिसमें माएं अपने शिशु से संबंधित सभी जरूरी सामान आसानी से रख सकती हैं।
नए साल की खुशियों के साथ ही यह उपहार सुरक्षा और पोषण के मिश्रण के साथ डिजाइन किए गए उत्पादों से भरा है। ऐसा तोहफा दें, जो शिशुओं की सेहत के बारे में आपकी फिक्र को जाहिर करे।
जॉनसन्स बेबी गिफ्ट सेट: पहले दिन से ही सुरक्षा देने में सहायक
- प्रीमियम और प्रैक्टिकल पैकेजिंग के कारण इसे कैरी करना और स्टोर करना आसान होता है।
- वॉटर रेजिस्टेंस होने के साथ ही आसानी से बैग को साफ किया जा सकता है।
- नेम टैग और लोरी के साथ पर्सनलाइज्ड गिफ्ट की श्रेणी में आता है।
अस्वीकरण: त्वचा पतली होने से जुड़ी जानकारी स्टैमेटस के शिशु त्वचा विज्ञान पर 2010 में हुए अध्ययन पर आधारित है। पहली बार उपयोग करने पर शिशुओं को यह सुरक्षा मिलती है।