फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर का 'सीक्रेट फिटनेस' मंत्र है जबरदस्त, रोजाना ये चार चीजें करके रहती हैं दुरुस्त

Tue, 30 Jul 2019 01:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
'जी जेनेरशन' अदाकारा और स्टाइल डीवा जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू करते साथ ही धमाल मचा दिया है। एक्टिंग, डांसिंग, फैशन के अलावा जान्हवी अपने फिटनेस क्रेज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनकी जिम लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लुक के अलावा जान्हवी अपनी फिटनेस पर बेहद ध्यान देती हैं। आज हम आपको जान्हवी का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं ताकि आप भी उससे कुछ सीख सकें। 
विज्ञापन

2 of 4
फिटनेस फ्रिक जान्हवी बचपन से ही स्वास्थ को लेकर गंभीर रही हैं। अगर जान्हवी इतनी अनुसाशित रहती हैं तो इसके पीछे की वजह उनका फिट रहना ही है। अपनी फिटनेस से किसी तरह समझौता नहीं करती हैं। एक्सरसाइज ना करने का कोई बहाना नहीं होता। जान्हवी घर पर हों या शूट पर व्यायाम करना नहीं भूलतीं। उनके लिए फिटनेस का मतलब तन और मन दोनों का स्वस्थ होना है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
फिटनेस में हेल्दी और परफेक्ट शेप्ड बॉडी के साथ मन का भी स्वस्थ रहना जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर और मन दोनों एक दूसरे से जुडे़ हुए हैं। जान्हवी की परफेक्ट बॉडी के पीछे कुछ खास वजह है जिसे वो रोजाना फॉलो करती हैं। जान्हवी रोजाना जिम जाती हैं, ढेर सारा पानी पीती हैं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagra
हर दिन एक घंटा टहलती हैं और शुगर व जंक फूड से हमेशा दूर रहती हैं। दिन में तीन बार डाइट शेड्यूल रहता है। ब्रेकफास्ट हैवी होता है, जिसमें अंडे, साबुत अनाज, ब्राउन ब्रेड और डबल टोंड मिल्क शामिल हैं। लंच में ब्राउन राइस, सब्जियां, चिकन सेंडविच और सलाद शामिल होता है। रात के खाने में सूप, ग्रिल्ड फिश और दाल रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें