फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intermittent Fasting: इंटरमिटेंट फास्टिंग से दूर रहें ये लोग, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Thu, 14 May 2020 09:19 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
intermittent fasting
स्वस्थ रहने के लिए कई तरहों के उपाय किए जाते हैं, उन्हीं उपायों में से एक है इंटरमिटेंट फास्टिंग। यूं तो इंटरमिटेंट फास्टिंग बहुत फायदेमंद साबित होती है, परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि ये सभी के लिए लाभकारी साबित हो। कुछ लोगों को इससे फायदा होता है तो कुछ लोगों को नुकसान। आइए, सबसे पहले आपको बताते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है? 

इंटरमिटेंट फास्टिंग
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा डाइट प्लान है जिसमें निर्धारित किए समय में ही भोजन करना होता है और बाकी के समय उपवास रखना होता है। इसे सही तरीके से किया जाए तो लाभकारी साबित होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए किन लोगों के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकती है....


 
विज्ञापन

2 of 5
ईटिंग डिसॉर्डर
जिन लोगों को खाने का विकार हो (ईटिंग डिसॉर्डर)
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग उन लोगों को नहीं करनी चाहिए, जिन्हें ईटिंग डिसॉर्डर हो। इस डाइट में अनुशासित तरीके से भोजन करना होता है। अगर आपको ईटिंग डिसॉर्डर है तो इंटरमिटेंट फास्टिंग करना आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्भवती महिलाएं
  • गर्भवती महिलाओं को फास्ट नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त डाइट लेनी चाहिए, क्योंकि गर्भवती होने का मतलब है कि आप अकेले नहीं है आपके गर्भ में एक बच्चा है, जिसका ख्याल आपको रखना है। ऐसे में फास्ट रखने का मतलब है खुद के साथ ही होने वाली संतान को भी नुकसान पहुंचाना। इंटरमिटेंट फास्टिंग गर्भवती महिलाओं को नहीं करनी चाहिए।

 

4 of 5
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
जिन लोगों को टाइप- 1 डायबिटीज हो
  • शोधों के अनुसार फास्टिंग करने से डायबिटीज को नियंत्रण में रखा जा सकता है। परंतु अगर डायबिटीज की समस्या गंभीर है, और व्यक्ति इंसुलिन पर निर्भर है तो फास्ट नहीं करना चाहिए। इंटरमिटेंट फास्टिंग वही डाइबिटीज के मरीज करें, जिनकी समस्या गंभीर नहीं है। ऐसे में किसी डॉक्टर से संपर्क कर सलाह लेना ज्यादा बेहतर रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
intermittent fasting
एथलीट या खेलों से जु़ड़े लोगों को
  • एथलीट या जो लोग खेलों से जुड़े हुए होते हैं, उन्हें इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों को शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, इनका अलग डाइट प्लान होता है। इन्हें फास्टिंग नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें