फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखती हैं ये 4 चीजें, डाइट में करें शामिल

Sun, 02 Aug 2020 12:42 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंश) की समस्या आम हो गई है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंश) की समस्या आम हो गई है। बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से ये समस्या काफी बढ़ने लगी है। अगर समय रहते हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में न किया जाए तो भविष्य में हार्ट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। डाइट में कुछ बदलाव करने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में किया जा सकता है।

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए..
विज्ञापन

2 of 5
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हरी सब्जियां
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने नाश्ते में ओट्स को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नाश्ते में शामिल करें ओट्स 
  • स्वस्थ रहने के लिए समय पर नाश्ता करना बहुत जरूरी है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने नाश्ते में ओट्स को शामिल करना चाहिए। ओट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ओट्स में काफी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ओट्स में फैट की मात्रा भी काफी कम होती है।

4 of 5
कीवी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कीवी
  • कीवी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। एक अध्ययन के अनुसार रोजाना तीन कीवी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कीवी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दही
  • दही का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में लो फैट दही को शामिल करना चाहिए। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें