डिप्रेशन या अवसाद आज के समय में एक प्रचलित मानसिक रोग की श्रेणी में आता है। बड़े तो बड़े, बच्चे और युवा भी तेजी से इस रोग का शिकार हो रहे हैं। दरअसल देखा जाए तो बीमारी कोई भी नई नहीं होती बल्कि लक्षण और कारण देर से मालूम होते हैं। डिप्रेशन के लक्षण जानकर अगर आप इसके शिकार पहले हो चुके हैं तो आश्चर्य होगा कि ये बीमारी नई नहीं है बल्कि इसके विषय में जानकारी देर से हुई। तो जान लें इसके लक्षण ताकि मालूम हो सके कि कहीं आप भी तो डिप्रेशन में नहीं जी रहे।