जोड़ों के दर्द की शिकायत आजकल हर कोई करता है। पैरों के घुटनों, गर्दन, बाजू में जोड़ों का दर्द हो सकता है। सर्दियों में ये दर्द और भी असहनीय हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि सर्दियों में इसका खास ख्याल रखा जाए। डॉक्टर्स कहते हैं कि सर्दियों में रक्त नलियों के संकुचित हो जाने के कारण ये समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सर्दियों के ऐसे रखें जोड़ों के दर्द का खयाल
2 of 6
कारण-
हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी काफी हद तक सूर्य की किरणों से पूरी होती है। सर्दियों में सूर्य की किरणें शरीर तक ठीक तरह से नहीं पहुंच पाती जिसके कारण दर्द बढ़ जाता है। कैल्शियम की प्रचुर मात्रा न मिल पाने से भी जोड़ों में दर्द की समस्या होती है।
विज्ञापन
सर्दियों के ऐसे रखें जोड़ों के दर्द का खयाल
3 of 6
उपाय-
प्रोटीन, कैल्शियम और मिनरल्स को अपने खाने में शामिल करें। साल्मन मछली, अंडे, बेरीज, हरी सब्जियां और सूखे मेवे खाएं। ये शरीर में प्रोटीन्स और कैल्शियम की कमी को पूरा कर दर्द से आराम देगा।
सर्दियों के ऐसे रखें जोड़ों के दर्द का खयाल
4 of 6
सर्दियों में पूरे कपड़े पहनें जिससे जोड़ों को हवा ना लगे। गर्म कपड़े पहनने से उन्हें ठंडी हवा नहीं लगेगी और आपको दर्द से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सर्दियों के ऐसे रखें जोड़ों के दर्द का खयाल
5 of 6
दिनभर बैठे ना रहें। अगर बैठने वाली नौकरी है तो थोड़े-थोड़े समय पर कुछ दूर चलें और सीधे बैठें।