फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या धूम्रपान छोड़ते ही फेफड़े अपने आप ठीक हो जाते हैं? रिसर्च में हुआ ये खुलासा

विज्ञापन
1 of 6
वैज्ञानिकों का कहना है कि आपके फेफड़ों में लगभग 'जादुई' क्षमता है जो धूम्रपान से हुए कुछ नुकसान को ख़ुद-ब-ख़ुद ठीक कर देते हैं। फेफड़ों के कैंसर को जन्म देने वाले म्यूटेशंस को स्थाई माना जाता है और धूम्रपान छोड़ने के बाद भी समझा जाता है कि यह वहीं रहता है।लेकिन नेचर में छपे शोध के अनुसार, कुछ सेल्स फेफड़ों को हुए नुकसान को ठीक कर देते हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
No smoking
इन प्रभावों को उन मरीजों में भी देखा गया है जो धूम्रपान छोड़ने से पहले 40 सालों तक रोजाना एक पैकेट सिगरेट पिया करते थे। धूम्रपान करते समय तंबाकू में ऐसे हजारों रसायन होते हैं जो फेफड़ों के सेल के डीएनए को तबदील करते हैं और उसे धीरे-धीरे स्वस्थ से कैंसर बनाते हैं। इस शोध में यह भी पता चला है कि कैंसर होने पर भी धूम्रपान करने वाले के फेफड़ों में यह बड़े स्तर पर होता है।
विज्ञापन

3 of 6
धूम्रपान काे 'ना' कहें
धूम्रपान करने वाले शख्स के फेफड़ों से एयरवेज से ऐसे सेल्स लिए गए जो तंबाकू से परिवर्तित हुए थे, इनमें 10,000 आनुवंशिक तब्दीलियां थीं। यूसीएल की शोधकर्ता डॉक्टर केट गोवर्स कहती हैं, 

इनको एक छोटा बम समझा जा सकता है जो अगले कदम का इंतजार कर रही हैं जो कैंसर में बदल सकते हैं।

लेकिन सेल्स का एक छोटा हिस्सा तब्दील नहीं होता है। धूम्रपान से होने वाला आनुवंशिक बदलाव क्यों होता है यह अभी साफ़ नहीं लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि 'वो परमाणु बंकर' जैसे लगते हैं। 

4 of 6
No Smoking - फोटो : pixabay
हालांकि जब कोई धूम्रपान छोड़ता है तब यह सेल्स बढ़ते हैं और फेफड़ों के नुकसान पहुंचा चुके सेल्स को हटा देते हैं। जो लोग धूम्रपान छोड़ चुके हैं उनके 40 फीसदी सेल्स उन लोगों की तरह होते हैं जिन्होंने आज तक धूम्रपान नहीं किया है। सैंगर इंस्टिट्यूट(संस्थान) के डॉक्टर पीटर कैम्पबेल कहते हैं कि इस अनुसंधान के लिए हम पूरी तरह तैयार नहीं थे। वो कहते हैं- ऐसे सेल्स की संख्या है जो जादुई रूप से वायुमार्ग की परत को फिर से भर देती हैं। 40 सालों तक धूम्रपान के बाद जिस मरीज़ ने यह छोड़ा उसमें बड़े बदलाव देखने को मिले। उनके वो सेल्स फिर से जीवित हुए जो तंबाकू के संपर्क में नहीं आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
No Smoking
धूम्रपान छोड़ने में प्रेरणा
शोधकर्ताओं का अभी भी यह जांचना बाकी है कि फेफड़े कितने ठीक होते हैं। इस शोध में फेफड़ों के बड़े एयरवेज़ पर ध्यान केंद्रित किया गया है जबकि एलवेओली जैसे एयरवेज को शामिल नहीं किया गया है। ब्रिटेन में हर साल फेफड़ों के कैंसर के 47 हजार मामले सामने आते हैं। इसमें से तकरीबन तीन चौथाई मामले धूम्रपान के कारण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lung Cancer
शोध बताता है कि फेफड़ों का कैंसर का ख़तरा उसी दिन से कम होने लगता है जिस दिन से आप धूम्रपान छोड़ते हैं। कैंसर रिसर्च यूके की डॉक्टर रेचेल ऑरिट कहती हैं, यह वाकई में प्रेरणादायक विचार है कि धूम्रपान छोड़कर लोग दो प्रकार के लाभ दे सकते हैं। वो तंबाकू से नुक़सान पहुंचने वाले फेफड़ों के सेल बचा सकते हैं और अपने फेफड़े देकर नुकसान को कम करते हुए स्वास्थ्यवर्धक सेल्स दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें