ब्लड प्रेशर को कैसे रखें कंट्रोल
- फोटो : Freepik.com
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बीपी को कंट्रोल करने के लिए नमक कम खाना और डाइट में सुधार करना तो जरूरी है ही, साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करते रहना भी आवश्यक माना जाता है। नियमित व्यायाम सिर्फ फिट रहने का तरीका नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का एक प्रभावी उपाय भी है। एक्सरसाइज शरीर में रक्त संचार बेहतर करती है और दिल को मजबूत बनाती है।
- नियमित एक्सरसाइज दिल की पंपिंग क्षमता बेहतर करती है। इससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम करने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- शारीरिक गतिविधि वजन कंट्रोल रखने, इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारने और तनाव कम करने में भी मदद करती है। इन बदलावों से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में फायदा मिलता है।
- साल 2025 की अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की गाइडलाइन के मुताबिक, नियमित एरोबिक एक्सरसाइज से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर औसतन 4 से 7 mmHg और डायस्टोलिक 3 से 4 mmHg तक कम हो सकता है।
वॉल स्क्वाट व्यायाम के फायदे
- फोटो : Freepik.com
अध्ययन में क्या पता चला?
इसी तरह साल
2023 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ था। इसमें करीब 16 हजार लोगों पर किए गए 270 अध्ययनों के नतीजों का विश्लेषण किया गया।
इसमें विशेषज्ञों ने पाया कि स्टैटिक एक्सरसाइज यानी ऐसी एक्सरसाइज, जिसमें शरीर को एक ही स्थिति में कुछ समय तक रोककर रखा जाता है, ब्लड प्रेशर कम करने में सबसे प्रभावी रही। इसमें मांसपेशियां बिना ज्यादा हिले-डुले लगातार तनाव की स्थिति में रहती हैं। वॉल स्क्वाट इसका एक उदाहरण है।
इस विश्लेषण के मुताबिक, इस तरह की एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर कम करने में एरोबिक एक्सरसाइज के मुकाबले लगभग दोगुनी प्रभावी पाई गई। एरोबिक एक्सरसाइज जैसे रनिंग, तैराकी और वॉकिंग जैसी गतिविधियों को भी कई अध्ययनों में बीपी को कंट्रोल करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती है। हालांकि, इस एक्सरसाइज को लेकर एक जरूरी सावधानी भी है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है, उन्हें कोई भी नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
- ज्यादातर मरीजों के मामलों में अगर दवाएं लेने के बावजूद ब्लड प्रेशर कम बढ़ा रहता है, तो फिर जीवनशैली में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है।
- मरीजों को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त दवाओं की भी जरूरत पड़ सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ खुद की गई छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
- खाने में नमक कम करना, रोजाना की शारीरिक गतिविधियां बढ़ाना, वजन को कंट्रोल रखना और दीवार के सहारे कुछ मिनट तक वॉल स्क्वाट जैसे अभ्यास करना ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
- यानी ब्लड प्रेशर की समस्या से निपटने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं है। अपनी रोजमर्रा की आदतों में सुधार करना भी उतना ही जरूरी है।
हल्की-फुल्की गतिविधियों से होता है बीपी कंट्रोल
- फोटो : Amarujala.com/AI
जिम नहीं जा पाते तो हल्की-फुल्की गतिविधियां भी कर सकती हैं मदद
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अगर आप शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित जिम नहीं जा पाते हैं तो हल्की-फुल्की गतिविधियां भी करके शरीर को फिट रखा जा सकता है।
- तेज वॉक करना, साइकिलिंग, तैराकी, रनिंग और डांस जैसी गतिविधियां भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार हैं।
- सभी वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली एक्सरसाइज या 75 मिनट तेज एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सप्ताह में दो दिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
- अगर आप लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, तो शुरुआत धीरे-धीरे करें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
--------------
स्रोत:
Exercise training and resting blood pressure: a large-scale pairwise and network meta-analysis of randomised controlled trials Free
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।