फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए अपने पैरों को भी दें कुछ काम, जानें क्यों...

Fri, 15 Jun 2018 08:52 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्वस्थ मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के लिए पैरों का व्यायाम करना जरूरी है। एक अध्ययन से पता चला है कि पैरों का अभ्यास कम करने से तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इटली में मिलान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चूहों पर पैरों के गतिविधि को लेकर अध्ययन किया।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने चूहों के पिछले पैरों को उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया, जबिक आगे के पैर उपयोग के लिए खुले रखे। 28 दिनों की इस अध्ययन के बाद पाया गया कि चूहों की पैर की गतिविधि को सीमित करने से तंत्रिका स्टेम कोशिकाओं की संख्या 70 प्रतिशत कम हो गई।

इसके अलावा, उनके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई, जिसने मेटाबोलिज्म को बदल दिया। शोधकर्ता रफेल एडमी ने कहा कि हम सक्रिय रहने के लिए हैं। चलने, दौड़ने और चीजों को उठाने के लिए पैर की मांसपेशियों का उपयोग करें। मस्तिष्क और पैरों के आपसी न्यूरो संदेशों के आदान-प्रदान पर भी न्यूरोलॉजिकल हेल्थ निभर्र करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें