फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के पेशेंट हैं तो भूलकर ना खाएं इन 5 फलों को, शरीर में तुरंत बढ़ता है शुगर का स्तर

Wed, 17 Jun 2020 03:03 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई शोधों में ये दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा का सबसे अधिक डायबिटीज के मरीजों को है। डायबिटीज के मरीजों को इस समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होता है।

समय पर दवाई लेने के साथ ही खान-पान का भी विशेष ध्यान रखता हो। डायबिटीज के मरीजों की थोड़ी सी लापरवाही बल्ड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। डायबिटीज के मरीजों को फल का सेवन करते समय भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वैसे तो फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, परंतु कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए....


 
विज्ञापन

2 of 7
केले के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला
  • केले के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को केले के सेवन से परहेज करना चाहिए। केले को एनर्जी फ्रूट भी कहा जाता है, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। सीमित मात्रा में केले का सेवन किया जा सकता है, परंतु डायबिटीज मरीजों को डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद ही केले का सेवन करना चाहिए। 


 
विज्ञापन

3 of 7
अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनार
  • अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार फायदेमंद नहीं है। अनार में काफी मात्रा में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार का सेवन ठीक नहीं।

 

4 of 7
डायबिटीज के मरीज आम से दूर रहें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
आम
  • आम ऐसा फल है जो लगभग हर किसी को पसंद होता है। बाजार में आम आना शुरू भी हो गया है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आम से दूर ही रहें। एक आम में तकरीबन 45 ग्राम नैचुरल शुगर पाई जाती है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लीची
  • डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन भी नहीं करना चाहिए। लीची का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। एक अध्ययन के अनुसार एक कप लीची में 29 ग्राम नैचुरल शुगर पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक है।
 
विज्ञापन

6 of 7
अंगूर के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अंगूर
  • अंगूर के सेवन से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को अंगूर के सेवन से परहेज करना चाहिए। आप डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद इस फल का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। लेकिन बिना डॅाक्टर की सलाह के अंगूर का सेवन न करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डायबिटीज के मरीज खट्टी चेरी का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मीठी चेरी
  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो मीठी चेरी का सेवन न करें। एक कप चेरी में 18 ग्राम शुगर पाई जाती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। डायबिटीज के मरीज खट्टी चेरी का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें