हर महीने का एक हफ्ता महिलाओं को पीरियड्स के कारण भारी पड़ता है। आने से पहले और उस दौरान होने वाली काफी तकलीफों का सामना करना मुश्किल होता है। ऐसे में हर महिला को खास ध्यान रखना चाहिए की वो क्या खा रही हैं क्योंकि इसका सीधा असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है। जानिए आपको पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए जिससे आराम मिल सके और क्या नहीं खाना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
साबुत अनाज को सुखाया या प्रोसेस नहीं किया जाता है और इसलिए उनके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो सेरोटोनिन को रिलीज करते हैं। सेरोटोनिन एक हार्मोन जो आपको अच्छा महसूस कराता है।
विज्ञापन
3 of 7
पीरियड्स के दौरान भूख कम हो जाती है और शरीर में आयरन का स्तर कम हो जाता है इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने दोपहर के भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। ये शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व और विटामिन K देते हैं। जो रक्तस्राव और ब्लड क्लॉटिंग को नियंत्रित करता है।
4 of 7
पीरियड्स के दौरान सैलमन और टूना जैसी मछलियों के सेवन से पीरियड्स में मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से राहत मिलती है। साथ ही इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है।
विज्ञापन
5 of 7
पीरियड्स में मीठा खाने का मन होता है। ऐसे में केक और कुछ और खाने की बजाए उन फलों का चयन करें जो नैचुरल शुगर, विटामिन, और मैंगनीज से भरपूर होते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
मांसपेशियों की ऐंठन, चिड़चिड़ापन और तनाव से राहत पाने के लिए मिंट या अदरक शहद की चाय पीना अच्छा होता है। इस तरह की चाय पीने से ना केवल आप शांत महसूस करेंगे।
-कॉफी या कैफीन युक्त पेय से दूर रहें, जो तनाव के स्तर को बढ़ाते हैं और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं।
-पीरियड्स के दौरान सेंधा नमक मिले गुनगुने पानी से नहाने और भरपूर नींद लेने से भी आपको राहत मिलेगी।
-तले हुए खाद्य पदार्थ से ऐंठन और दर्द बढ़ता है, इसलिए पीरियड्स के दौरान बिलकुल ना खाएें।
-चीनी का सेवन आपको क्रोधी, चिड़चिड़ा और सुस्त बनाने का काम करता है, इसलिए शुगरयुक्त खाद्य पदार्थ भी खाने से
बचें।