फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक दिन की कसरत आपको रखेगी फिट

Tue, 03 Sep 2013 12:38 PM IST
जान-जहान डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप भी सिर्फ इसलिए एक्सरसाइज नहीं करते क्योंकि आपके पास समय नहीं है! यदि हां, तो अब आप चाहें कितना ही व्यस्त क्यों न रहते हों आपको एक्सरसाइज करनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन


शोध के मुताबिक सेहतमंद बने रहने के लिए सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही पर्याप्त व्यायाम करना काफी है। खासतौर पर 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए यह उपाय काफी कारगर है।

बर्मिंघम की यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बामा में किए गए इस शोध में 63 महिलाओं को शामिल किया गया। इन महिलाओं को 16 हफ्ते तक कम्बाइंड एरोबिक एक्सरसाइज ट्रेनिंग (एईटी) और रेसिस्टेंस एक्सरसाइज ट्रेनिंग (आरईटी) करवाई गई।
विज्ञापन


पहले समूह ने प्रत्येक सप्ताह एक बार एईटी और आरईटी किया और दूसरे समूह ने सप्ताह में दो बार और तीसरे समूह ने सप्ताह में तीन बार एक्सरसाइज की। नतीजों में प्रत्येक समूह की सेहत में सुधार देखा गया। लेकिन तीनों ही समूहों के बीच इस सुधार के बीच कुछ ज्यादा अंतर सामने नहीं आया।
विज्ञापन


यह शोध ‘द जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग रिसर्च’ में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें