फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी पीते हैं RO का पानी? तो एक बार जरूर पढ़ लें ये खबर

Sun, 11 Mar 2018 08:48 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
water purifier
ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में शुद्ध पानी पीने के लिए RO यानि रिवर्स ओस्मोसिस वाटर प्यूरिफायर लगा रखा होता है। पर क्या आप जानते हैं कि जिस पानी को आप शुद्ध समझकर पीते हैं वह आपकी सेहत के लिए घातक भी हो सकता है। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है कि आरओ वाटर कई मायनों में आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
water purifier
दरअसल पानी को शुद्ध करने वाले उपकरणों में खास तरह की मेंब्रेन काम करती है, जो पानी को साफ करने के दौरान बुरे जीवाणुओं के साथ-साथ अच्छे जीवाणुओं को भी अवशोषित कर लेती है। जिससे पानी में पाए जाने वाले मिनरल, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं वह हमें नहीं मिल पाते हैं। आपको बता दें कि यह जीवाणु हमें पेट संबंधी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
water purifier
आरओ प्यूरिफायर से साफ होने वाला पानी एसिडिक हो जाता है, क्योंकि पानी को साफ करने की इस प्रक्रिया के दौरान यह पानी में मौजूद नमक अणुओं से क्षारीय खनिज परमाणुओं को भी मिटा देता है। इससे पानी एसिडिक हो जाता है, जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

4 of 4
water
आपको बता दें कि हर जगह के पानी का टीडीएस (टोटल डिजाल्व सॉलिड) स्तर अलग-अलग होता है। डब्ल्यूएचओ ने 100 से 150 स्तर के टीडीएस को ठीक बताया है। इसलिए अपने घर में आरओ लगवाने से पहले घर में सप्लाई हो रहे पानी की एक बार जांच करा लें, क्योंकि अगर आपके घर में आ रहे पानी का टीडीएस सामान्य है तो आपको आरओ लगवाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें