काम के अत्यधिक दबाव और गलत दिनचर्या की वजह से आजकल के लोगों को नींद न आने की समस्या आम हो गई है। ज्यादातर लोगों में अनिद्रा की परेशानी का कारण रात में देर तक काम करना, चिंता और तनाव है। बिस्तर पर लोग घंटों करवट बदलकर भी पूरी नींद नहीं सो पाते हैं। अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो आइए जानते हैं एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में जिसको आजमाकर आपको चुटकियों में नींद आ जाएगी।
विज्ञापन
2 of 4
4-7-8 वाली प्रक्रिया
इस तरीके को आजमाने के बाद आपको दो मिनट के अंदर नींद आ जाएगी और इसे करने के लिए किसी अतिरिक्त मेहनत की भी जरुरत नहीं है। बस जब आप सोने जाएं तब आराम से लेट जाएं और करीब चार सेकेंड तक सांस लें। उसके बाद सात सेकेंड के लिए अपनी सांस को रोक लें। फिर धीरे धीरे मुंह से आठ सेकेंड तक सांसों को छोड़ें। ये प्रक्रिया आपको तब तक करनी है जब तक नींद न आ जाए।
विज्ञापन
3 of 4
कैसे काम करती है ये प्रक्रिया
एक रिपोर्ट में डॉक्टर एंड्रयू वेल बताते हैं कि ये प्रक्रिया पुराने भारतीय योग पर केंद्रित है। इसको आजमाने से आपको तुरंत ही नींद आ जाएगी। अगर रात में भी आपकी नींद खुलती है तो इस प्रक्रिया को करने से तुरंत लाभ पहुंचता है।
डॉक्टर का कहना है कि इस योग की प्रक्रिया को करने से आपको मानसिक रुप से शांति मिलती है। साथ ही चिंता, तनाव, अवसाद की समस्या से भी राहत मिलती है। सांसो की प्रक्रिया पर ध्यान देने से ह्रदय गति को सामान्य होने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से आप गहरी नींद में सो जाते हैं। नोट प्रक्रिया को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।