जिंदगी भर 36-24-36 का फिगर बरकरार रहे, यह ख्वाहिश जहां हर महिला की रहती है वहीं हर पुरुष भी अपने सपनों में ऐसी ही ड्रीमगर्ल देखता है।
ऐसे में शरीर लंबे समय तक आकर्षक और खूबसूरत दिखे इसके लिए जरूरी है कि ब्रेस्ट का शेप और साइज हमेशा फिट रहना जरूरी है।
कमर दर्द से लेकर कैंसरः गलत ब्रा पहनने के कई हैं नुकसान
ऐसे में जिस तरह फैट्स कम करने और जवां दिखने के लिए तरह-तरह की कसरतें कारगर हैं, उसी तरह ब्रेस्ट का शेप मेनटेन रहे इसके लिए भी कुछ कसरतें
बहुत असरदार हैं, खासतौर पर उन महिलाओं के लिए जो हर उम्र में अपने फिगर को फिट रखना चाहती हैं।
पुश अप्स
पुश अप्स से न सिर्फ बाजू और शरीर मजबूत बनता है बल्कि ब्रेस्ट का साइज नियंतत्रित करने के लिए भी यह अच्छी कसरत है। इससे मासपेशियां टोन होती हैं और ब्रेस्ट का कसाव बरकरार रहता है।
बाजुओं की कसरत
दोनों हाथों को सामने लाएं और नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब दोनों हथेलियों पर पूरा जोर लगाएं जिससे मांसपेशियों पर खिंचाव हो और ब्रेस्ट में कसाव महसूस हो। इससे ब्रेस्ट की मांसपेशियां ढीली नहीं पड़ती हैं।
सही पॉश्चर
हमेशा सही पॉश्चर में रहें। इससी जुड़ी एक कसरत की भी रोज अभ्यास करें. शीधे खड़े हो जाएं। सांस भीतर की ओर खींचते हुए पेट अंदर करें और सीने को बाहर की ओर रखें। कुछ सेकंड बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं।