फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण रक्त वाहिकाओं में फैलाव से घट जाता है ऑक्सीजन का स्तर

Sat, 22 Aug 2020 11:37 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमित मरीज में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से कम होने के कारण का पता लगा लिया है। अमेरिकन जर्नल ऑफ रेसपिरेटरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन में छपे शोध के मुताबिक कोरोना वायरस कारण रक्त वाहिकाओं में फैलाव कर देता है जिस कारण रक्त में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से घटने लगता है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने इस शोध के बाद कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में मदद मिलने की उम्मीद जताई है। 18 मरीजों पर हुए इस पायलट शोध में बताया गया कि कोविड-19 अक्यूट रेसपिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एडीआरएस) की तुलना में काफी अलग तरह का व्यवहार करता है। एडीआरएस में फेफड़ों की सूजन के कारण रक्त वाहिकाओं में रिसाव होता है और फेफड़े कठोर हो जाते हैं जिससे ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगती है। लेकिन शोध के दौरान पाया गया कि कई कोरोना मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर फेफड़ों की कठोरता की तुलना से अधिक कम हुआ। जिसके बाद वैज्ञानिकों ने रोबोट के जरिये जांच की और बबल स्टडी में पाया कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने का कारण रक्त वाहिकाओं का रिसाव नहीं बल्कि फैलाव है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें