देश- दुनिया में कोरोनो वायरस के मामलें लगातार बढते ही जा रहे हैं, ऐसे में खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो गया है। सामाजिक दूरी, स्वच्छता का ध्यान रखना और जितना संभव हो सके घर पर रहने से अपने आप को इस घातक वायरस के संपर्क में आने से बचाया जा सकता है।
इस वायरस से बचने के लिए सबसे अच्छी चीज जो आप कर सकते हैं वह है स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेना। कई खाद्य और पेय पदार्थ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। पौष्टिक आहार का सेवन करने से इम्यूनिटी ठीक रहती है, जिससे शरीर इस वायरस से लड़ने में सक्षम हो सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है सही मात्रा में पानी का सेवन करना।
आइए, आज आपको बताते हैं पानी हमारे शरीर के लिए कितना लाभदायक होता है।