फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है बॉडी मास इंडेक्स? यहां जानिए बीएमआई के बारे में

Tue, 14 Jan 2020 03:37 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

do you know about What is BMI
विज्ञापन
1 of 3
Digital Body Weight
सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने वजन पर नियंत्रण करें। स्वस्थ इंसान का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए इसके लिए मानक तय हैं। ऐसे में आपको बीएमआई यानी की बॉडी मास्क इंडेक्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ये ही वो जरिया है जिसके आधार पर यह पता लगाया जाता है कि आप लंबाई और वजन के हिसाब से संतुलित और स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

2 of 3
bmi
क्या होता है बीएमआई?
बीएमआई की फुल फॉर्म बॉडी मास इंडेक्स है। व्यक्ति के वजन और लंबाई के आधार पर बॉडी मास इंडेक्स मापा जाता है। व्यक्ति के दुबलेपन और मोटेपन के आधार पर बीएमआई का निर्धारण होता है। टेबल और चार्ट पर बीएमआई को प्रदर्शित किया जाता है। साधारण भाषा में आप कह सकते हैं कि बीएमआई आपके वजन और लंबाई का सामंजस्य है। इसके आधार पर ही यह पता किया जाता है कि कोई व्यक्ति ओवरवेट है या अंडर वेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मशीन - फोटो : social media
अक्सर आपने डॉक्टर को कहते हुए सुना होगा कि आपका वजन कम है या फिर आपका वजन ज्यादा है। डॉक्टर ये बात आपके बीएमआई के आधार पर ही कहते हैं। बीएमआई के जरिए ही यह पता लगाया जाता है कि आप फिट हैं या नहीं। आपका वजन कम है या फिर तय मानक से ज्यादा है। सेहत के लिए जरूरी है कि लंबाई के हिसाब से आपका वजन भी उतना ही हो। कोई भी व्यक्ति तभी स्वस्थ होता है जब उसके शरीर का वजन और लंबाई संतुलित होती है। बीएमआई के जरिए ही इस संतुलन का पता लगाया जाता है। बीएमआई के जरिए निर्धारित किया जाता है कि आपका वजन आपकी लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए। बीएमआई के आधार पर ही डॉक्टर आपको अपने आहार और जीवनशैली में बदलाव की हिदायत देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें