फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डट कर खाएं, वजन घटाएं

Mon, 15 Oct 2012 12:16 PM IST
तोयज कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
लो जी, अब तो खुश हैं आप। आपके मन की बात कह दी। वजन घटाने के लिए भूखा रहने की कोई जरूरत नहीं है। भरपेट खाकर भी फैट से जंग लड़ी जा सकती है। वेट लॉस की मुहिम छेड़ने वाले ज्यादातर लोग, खासकर लड़कियां सबसे पहले खाना छोड़ देती हैं। इससे उनकी मुहिम चंद दिनों में दम तोड़ देती है क्योंकि खाना छोड़ने के चलते उनका मेटाबॉलिज्म रेट कम हो जाता है, शक्ति और इच्छाशक्ति दोनों घटती जाती हैं।
विज्ञापन


मोटापे के बारे में एक बात साफतौर पर समझ लें। फैट कम करना है तो मेटाबॉलिज्म को हाई रखना होगा। आपको विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन जरूरत के मुताबिक लेने होंगे। वरना पेट धंसे न धंसे आंखें धंस जाएंगी। हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फैट से जंग में आपकी अच्छी मदद भी करेंगी।

बादाम और अखरोट : अगर कोई पूछे कि दुनिया में सबसे अच्छा ड्राईफ्रूट कौन सा है तो रिसर्च कहती है अखरोट। इसका कोई जवाब नहीं। ये हड्डियों का सीमेंट है। एक देश तो अखरोट से वियाग्रा जैसी दवा बना रहा है। अब तो आप समझ ही गए होंगे, ये और किस काम आता है। बादाम की खूबियों को हर भारतीय जानता है, जो बात कम लोग जानते हैं वो ये है कि बादाम भूख को मारता है। इसे खाने के बाद आप पेट भरा महसूस करेंगे।
विज्ञापन


अंडे : इसकी तारीफ तो खुद दारा सिंह जी करते थे। एक अंडे में तकरीबन 5 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे को हजम करने के लिए फैट की जरूरत होती है। उबले हुए अंडे बिंदास होकर खाएं। अगर कॉलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा है तो उसकी जर्दी निकाल दें। अंडे का सफेद हिस्सा खालिस प्रोटीन होता है।

मूंग की दाल : यह दाल विटामिन ए, बी, सी और ई को अपने में समेटे होती है। कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे मिनरल भी इसमें खूब होते हैं। सबसे अच्छा होगा कि आप इसे अंकुरित करने के बाद खाएं। एक रेसिपी भी है। अंकुरित दाल, थोड़ा टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, चाट मसाला और नींबू। मन भर, पेट भर खाएं।

दूध : जिन्हें वेट गेन करना है उनके लिए भी जरूरी और जिन्हें वेट कम करना है उनके लिए भी। तभी तो इसे सुपरफूड कहते हैं। आप स्किम्ड या डबल टोंड दूध पिएं। सौ ग्राम डबल टोंड दूध में तीन ग्राम प्रोटीन होता है। आपके और बुढ़ापे के बीच में अड़चनों की तरह खड़ा रहता है दूध। एक्सरसाइज कर रहे हैं तो मजे से दो गिलास गर्म दूध पी जाइए।

हरी सब्जियां और ब्राउन राइस : इनके बारे में आप सब जानते हैं। उबली या कच्ची, पेट भर सब्जियां खा सकते हैं। यहां ब्रोकली का जिक्र करना जरूरी है। यह देखने में फूल गोभी जैसी होती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। ब्राउन राइस में फाइबर खूब होता है। एक बार इसकी आदत पड़ गई तो व्हाइट राइस छूट जाएगा।

चिकन : अगर आप मांसाहारी हैं तो फैट से जंग में चिकन आपकी अच्छी मदद कर सकता है। इसमें फैट व कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन ज्यादा होता है। चिकन का प्रोटीन जटिल होता है इसलिए उसे इस्तेमाल में लाने के लिए शरीर को मेहनत करनी पड़ती है। आप भरपेट चिकन खा सकते हैं। इससे आपकी प्रोटीन की जरूरत भी पूरी होगी और उसे पचाने में ऊर्जा भी खर्च होगी।

मेटाबॉलिज्म को भड़काते हैं : लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, ग्रीन टी, संतरा, नींबू, मौसमी।

जाते-जाते एक बात और समझ लें। फैट कम करना आसान काम नहीं है। खान-पान पर नियंत्रण से आप फैट पर नियंत्रण रख पाएंगे पर चर्बी की जो तहें आपने जमा कर ली हैं, उन्हें एक अच्छा वर्कआउट ही तोड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें