कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौर में लोगों को एक ही खबर का बेसब्री से इंतजार है। और वह खबर है इस जानलेवा महामारी की वैक्सीन की। हमारे वैज्ञानिक भी यह वैक्सीन विकसित करने में दिन-रात लगे हुए हैं। यही वजह है आए दिन हमें किसी न किसी नई वैक्सीन की जानकारी मिलती रहती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की कितनी वैक्सीन पर काम चल रहा है और यह काम कहां तक पहुंचा है।
- 41 संभावित वैक्सीन ऐसी हैं जिनका पहले चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। इनका ट्रायल लोगों के छोटे समूहों पर किया जा रहा है।
- 17 संभावित वैक्सीन दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में हैं। इन वैक्सीनों का ट्रायल पहले चरण के मुकाबले ज्यादा लोगों को समूहों पर हो रहा है।
- 13 वैक्सीन अपने ट्रायल के तीसरे चरण में हैं। इन संभावित वैक्सीनों का ट्रायल पहले और दूसरे चरण के मुकाबले बड़े समूहों पर किया जा रहा है।
- सात वैक्सीन ऐसी हैं जो अपने क्लिनिकल ट्रायल के चौथे चरण में हैं। इन संभावित वैक्सीनों को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है या मिलने वाली है।